मनोरंजन

खराब मौसम के चलते एआर रहमान ने रद्द किया चेन्नई का म्यूजिक कॉन्सर्ट

Rani Sahu
13 Aug 2023 3:43 PM IST
खराब मौसम के चलते एआर रहमान ने रद्द किया चेन्नई का म्यूजिक कॉन्सर्ट
x
चेन्नई (आईएएनएस)। तमिलनाडु में खराब मौसम के चलते एआर रहमान को चेन्नई में अपना म्यूजिक कॉन्सर्ट रद्द करना पड़ा। अपने एक्स अकाउंट पर एआर रहमान ने पोस्ट किया: "मेरे सबसे प्यारे दोस्तों... खराब मौसम और लगातार बारिश के चलते, फैंस और दोस्तों के हेल्थ और सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए यह सूचित किया जाता है कि कॉन्सर्ट को जल्द ही रिशेड्यूल किया जाएगा। अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के साथ नई तारीख के बारे में अपडेट किया जाएगा।"
चेन्नई में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिससे शहर में म्यूजिक कॉन्सर्ट आयोजित करना लगभग असंभव हो गया है।
इस घटनाक्रम के बाद, पहले से ही टिकट बुक कर चुके फैंस ने निराशा व्यक्त की।
एक फैन ने लिखा, "राजपालयम से पूरे रास्ते और अब उदास होकर वापस लौट रहा हूं... अगली तारीख का इंतजार कर रहा हूं।"
एक अन्य फैन ने लिखा, "कन्याकुमारी से आया... कोई बात नहीं, अगली तारीख का इंतजार करूंगा।"
एक अन्य प्रशंसक ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा, "मैं अहमदाबाद से आया हूं, फ्लाइट के टिकट बर्बाद हो गए और बारिश इतनी ज्यादा है...! एक और तारीख के लिए इंतजार करूंगा सर।"
फैंस की निराशा को देख कंपोजर ने लिखा: "मुझे आशा है कि हमारी सरकार की मदद से हम चेन्नई के लिए आर्ट, मेगा शो और इंटरनेशनल एक्सपीरियंस के लिए अगले स्तर के बुनियादी ढांचे का निर्माण करेंगे।"
Next Story