अन्य

Shilpa Shetty और Geeta Kapoor का इस वीडियो में दिखा अप्सरा अवतार, सोशल मीडिया पर वयारल हुआ वीडियो

Rounak Dey
26 Sept 2021 8:24 AM IST
Shilpa Shetty और Geeta Kapoor का इस वीडियो में दिखा अप्सरा अवतार, सोशल मीडिया पर वयारल हुआ वीडियो
x
उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस और डांस वीडियो को लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने राज कुंद्रा को बेल मिलने के बाद बतौर जज डांस रियलिटी शो डांस दीवाने जॉइन किया है। अब डांस दीवाने के मंच से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो बॉलीवुड की महशूर कोरियोग्राफर गीता कपूर के साथ शानदार डांस करती दिख रही हैं।




वीडियो में शिल्पा और गीता कपूर श्रीलंकाई सिंगर योहानी के सॉन्ग माणिके मगे हिते पर डांस कर रही हैं। योहानी के इस वायरल सॉन्ग पर एक्ट्रेस और कोरियोग्राफर क्लासिक एकदम अलग हटकर डांस स्टेप्स करती दिख रही हैं। साथही उनके फेस एक्सप्रेसन भी लोगों को दीवान बना रहे हैं। वीडियो में अभिनेत्री शिल्पा पिंक कलर के लहंगे में दिख रही हैं। तो वहीं गीता कपूर ब्लू कलर के सूट में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
इस डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर गीता कपूर को टैग करते हुए उन्होंने एक खास कैप्शन भी लिखा है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Next Story