मनोरंजन
एपल कंपनी के सीईओ टिम कुक ने माधुरी दीक्षित संग खाया वड़ा पाव, किया टिम कुक का स्वागत
Rounak Dey
18 April 2023 2:48 PM IST

x
फोटो शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'वड़ा पाव से बेहतर स्वागत मुंबई में नहीं हो सकता।'
एपल कंपनी के सीईओ टिम कुक मुंबई में ऑफिशियल एपल स्टोर लॉन्च के चलते मुंबई में है। इसी बीच बॉलीवुड की 'धक धक गर्ल' माधुरी दीक्षित ने टिम कुक से मुलाकात की और उन्हें मुंबई का फेमस वड़ा पाव भी खिलाया। इस खास मौके की तस्वीर एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसे फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
माधुरी दिक्षित ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें देखा जा सकता है कि दोनों एक टेबल पर बड़ा पाव खाते नजर आ रहे हैं और दोनों के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल भी है। फोटो शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'वड़ा पाव से बेहतर स्वागत मुंबई में नहीं हो सकता।'
Next Story





