मनोरंजन

'Anupamaa' में अपूर्व अग्निहोत्री की हुई एंट्री, शूटिंग सेट से तस्वीरें वायरल

Triveni
23 April 2021 11:34 AM IST
Anupamaa में अपूर्व अग्निहोत्री की हुई एंट्री, शूटिंग सेट से तस्वीरें वायरल
x
टीवी शो 'अनुपमां' (Anupamaa) पिछले साल जुलाई में लॉन्च हुआ था तब से लकर अब तक यह शो लगातार टीआरपी में नंबर वन पर बना हुआ है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टीवी शो 'अनुपमां' (Anupamaa) पिछले साल जुलाई में लॉन्च हुआ था तब से लकर अब तक यह शो लगातार टीआरपी में नंबर वन पर बना हुआ है. दर्शक को अनुपमां, वनराज (Anupamaa Vanraj) और काव्या के बीच का लव ट्रायएंगल खूब पसंद आ रहा है. हर दिन शो में नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. अनुपमा और वनराज के तलाक के ट्रैक के बीच अब लगता है शो में एक और बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. क्योंकि, शो में एक नए कैरेक्टर की एंट्री होने वाली है.

बॉलीवुड और टीवी एक्टर अपूर्व अग्निहोत्री जल्द ही 'अनुपमां' में एंट्री लेने वाले हैं. शो के सेट से अपूर्व अग्निहोत्री की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह सुधांशु पांडे और टीम के अन्य सदस्यों के साथ नजर आ रहे हैं. सुधांशु ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपूर्व संग अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं.

ये तस्वीरें सामने आने के बाद तमाम लोग यह जानने को बेताब हैं कि आखिर अपूर्व अग्निहोत्री शो में अपने साथ कौन सा भूचाल लाने वाले हैं. इन सबके अलावा एक्टर का नया लुक भी हर तरफ चर्चा में है. तस्वीरों में अपूर्व अग्निहोत्री लंबे बालों में नजर आ रहे हैं. इन फोटोज को देखने के बाद कोई भी यह अंदाजा नहीं लगा सकता कि एक्टर 48 साल के होंगे. अपूर्व पूरे 3 साल बाद टीवी जगत में वापसी करने जा रहे हैं.


Next Story