मनोरंजन

अक्षय कुमार की 2023 में Oh My God 2 के अलावा कौन सी मूवी ने बंपर की कमाई

SANTOSI TANDI
6 Oct 2023 7:22 AM GMT
अक्षय कुमार की 2023 में Oh My God 2 के अलावा कौन सी मूवी ने बंपर की कमाई
x
के अलावा कौन सी मूवी ने बंपर की कमाई
अक्षय कुमार की 2023 में अब तक दो फिल्में रिलीज हुई हैं। जो बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। साथ ही 2024 में ये फिल्में आने वाली हैं। आइए जानते हैं अक्षय कुमार के लिए साल 2023 कैसा रहा?
सेल्फी फिल्म 24 फरवरी 2023 को रिलीज हुई
सेल्फी एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ मृणाल ठाकुर, इमरान हाशमी, डायना पेंटी भी हैं। यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो एक सेल्फी के लिए बहुत कुछ करने को तैयार है। विजय कुमार के किरदार में यानी (अक्षय कुमार) हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार हैं। वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए भोपाल आते हैं। भोपाल में, ओमप्रकाश अग्रवाल यानी (इमरान हाशमी) आरटीओ कार्यालय में काम करने वाला एक कर्मचारी है। इसमें विजय कुमार को तत्काल ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत पड़ती है जिसके लिए वह ओमप्रकाश अग्रवाल से मिलता है। लेकिन अपने आदर्श अभिनेता के साथ सेल्फी लेने का ओमप्रकाश अग्रवाल का सपना तब टूट गया जब सुपरस्टार ने उनके छोटे बेटे (नीव आहूजा) के सामने उनका अपमान कर देता है। अग्रवाल ने विजय कुमार को अपने जीवन काल का सबसे बड़ा सबक सिखाने की कसम खाई। इसी कहानी पर यह फिल्म आधारित है। इस फिल्म ने पर्दे पर बहुत अच्छा परफॉर्म नहीं किया। इसकी कुल कमाई 19.75 करोड़ तक रही।
OMG 2 फिल्म 9 अगस्त 2023 को रिलीज हुई
OMG 2 एक धार्मिक कॉमेडी फिल्म है, जो 2012 की फिल्म "OMG - Oh My God!" का सीक्वल है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी ने अभिनय किया है। यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो भगवान को चुनौती देता है। OMG 2 की कहानी एक शिव भक्त के तौर पर किरदार निभा रहें पंकज त्रिपाठी की है। वे सच्ची निष्ठा के साथ शिव जी की भक्ति करते हैं। लेकिन एक बार उनके बेटे को स्कूल से निकाल दिया जाता है। पंकज त्रिपाठी के बेटे पर 'गंदी बात' करने का आरोप लगाया जाता है। इस मामले से पंकज त्रिपाठी का शहर में जीना दूभर हो जाता है। वे शहर छोड़ कर जानें पर मजबूर हो जाते हैं। फिर इतने में ही अक्षय कुमार शिव भक्त बन कर आते हैं और इसके खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर करने का मशवरा देते हैं। कुल मिला कर के यह फिल्म सेक्स एजुकेशन पर जागरूक करने के लिए बनाई गई है। साल 2023 में आई सेल्फी से बेहतर परफॉर्म कर पाई लेकिन "OMG - Oh My God!" जैसा प्रदर्शन नहीं रहा। OMG 2 की कमाई 148 करोड़ तक रही है।
2022 और 2023 में अक्षय कुमार के फिल्मों की कमाई
OMG 2 औसत प्रदर्शन के साथ 148 करोड़ कमाई की
सेल्फी निराशाजनक प्रदर्शन के साथ 19.75 करोड़ कमाई की
राम सेतु निराशाजनक प्रदर्शन के साथ 74.6 करोड़ कमाई की
कठपुतली को 8 मिलियन व्यूज मिले
रक्षाबंधन निराशाजनक प्रदर्शन के साथ 46.27 करोड़ कमाई की
सम्राट पृथ्वीराज निराशाजनक प्रदर्शन के साथ 66.5 करोड़ कमाई की
बच्चन पांडे निराशाजनक प्रदर्शन के साथ 50 करोड़ कमाई की
इनके अलावा, उनकी ये फिल्में 2023-24 में रिलीज होने वाली हैं:
मिशन रानीगंज के ट्रेलर लोगों ने बहुत पसंद किया था। इस फिल्म में आपको अक्षय कुमारी और परिणीति चोपड़ा जैसे स्टार्स देखने के लिए मिल सकती हैं। मिशन रानीगंज फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को रिलीज होगी।
बड़े मियां छोटे मियां एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ टाइगर श्रॉफ भी हैं। यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो अपने छोटे भाई के साथ मिलकर एक बड़े अपराधी को पकड़ने की कोशिश करता है।
हेरा फेरी 3 एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी और परेश रावल हैं। यह एक ऐसे समूह की कहानी है, जो एक पुराने बैंक को लूटने की योजना बनाता है। हेरा फेरी 3, 2024 के अप्रैल में रिलीज हो सकती है।
Next Story