मनोरंजन

अपारशक्ति खुराना की पर्सनल हेयरस्टाइलिस्ट बनीं उनकी लाडली आरजोई, शेयर की फोटोज

jantaserishta.com
15 Jun 2025 2:02 PM IST
अपारशक्ति खुराना की पर्सनल हेयरस्टाइलिस्ट बनीं उनकी लाडली आरजोई, शेयर की फोटोज
x
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना के लिए रविवार का दिन बेहद खास बन गया, जब उनकी नन्ही परी आरजोई ए खुराना ने उनका हेयरस्टाइल किया। उनकी बेटी ने अपने छोटे-छोटे हाथों से पापा के बाल बनाए। इस मासूमियत भरे पल को एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।
अपारशक्ति खुराना ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह अपनी बेटी के साथ मजेदार हेयरस्टाइल बनाने के समय को एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में उनका क्यूट हेयरस्टाइल दिख रहा है, जिसे उनकी प्यारी बेटी ने बनाया है। इस तस्वीर में अपारशक्ति कैमरे की ओर देख रहे हैं और उनके बालों पर कई सारी क्लिप लगी हुई हैं। अगली तस्वीर में वह पीछे की ओर से अपने नए हेयरस्टाइल को दिखा रहे हैं, जबकि उनकी बेटी आरजोई पूल के पास खड़ी दिखाई दे रही है।
अपारशक्ति ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेरी बेटी आरजोई छुट्टियों में कुछ करना चाहती थी! मुझे लगता है कि वह अच्छी हेयरस्टाइलिस्ट बन सकती है, है ना? पीछे से भी प्यारी लग रही है। ये फादर्स डे से पहले की ली गई तस्वीरें हैं।"
अभिनेता इन दिनों अपने परिवार के साथ वियतनाम में छुट्टियां मना रहे हैं और लगातार वहां से अपनी पत्नी आकृति आहूजा खुराना और बेटी के साथ फोटोज शेयर कर रहे हैं।
बता दें कि अपारशक्ति और आकृति ने 7 सितंबर, 2014 को शादी की थी और 27 अगस्त 2021 को बेटी का जन्म हुआ था। तब अपनी बेटी की झलक दिखाते हुए अपारशक्ति ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह अपनी लाडली को सीने से चिपकाए लेटे हुए दिखाई दिए। उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- "मेरी अर्जियां।"
अपारशक्ति खुराना ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है, जिसमें 'दंगल', 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां', 'स्त्री', 'स्त्री 2', 'पति पत्नी और वो', 'गुलाबो सिताबो', 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान', 'लुका छुपी', 'भेड़िया', 'बाला' जैसी फिल्में शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story