मनोरंजन

Aparshakti Khurana ने शेयर किया बेटी का क्यूट वीडियो, देख आप भी कहेंगे-So Cute

Rani Sahu
6 Jan 2022 9:29 AM GMT
Aparshakti Khurana ने शेयर किया बेटी का क्यूट वीडियो, देख आप भी कहेंगे-So Cute
x
साल 2021 बहुत सारे लोगों की जिंदगी में बदलाव लेकर आया

साल 2021 बहुत सारे लोगों की जिंदगी में बदलाव लेकर आया। कुछ सिंगल से मैरिड हुए, तो कुछ कपल से पैरेंट्स बने। इन्हीं में से एक कपल हैं अपारशक्ति खुराना और आकृति अहूजा। इस जोड़ी को भी साल आप 2021 ने जिंदगी का सबसे सुंदर तोहफा दिया। दोनों अपनी शादी के 7 साल बाद पैरेंट्स बने और अपने जीवन में बेटी का स्वागत किया। दोनों ने मिलकर बेटी का नाम रखा 'अरजोई'।

अपारशक्ति और आकृति दोनों ही अपनी नन्ही परी के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं, मगर इस बार एक्टर ने अपनी बेटी की बेहद खूबसूरत और प्यारी सी झलक वीडियो के जरिए फैंस को दिखाई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अरजोई का एक क्यूट वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपने बिस्तर पर पेट की तरफ लेटी और नन्ही खूबसूरत आंखों से इधर उधर देख रही हैं।
वीडियो में नन्हीं अरजोई बड़ी उत्सुकता के साथ देख रही हैं और पीछे गाना चल रहा है 'आपकी आंखों में इस दिल को बसा दें तो'। अपारशक्ति खुराना द्वारा शेयर किए इस वीडियो का कैप्शन भी यही है। फैंस के तो कहने सेलेब्स भी अरजोई की आंखों में डूबते जा रहे हैं। तमाम सेलेब्रिटीज ने पोस्ट पर कमेंट कर अरजोई के लिए प्यार बरसाया है।


Next Story