मनोरंजन

आमिर खान की बेटी को एंग्जायटी अटैक, पोस्ट शेयर कर जताया डर

jantaserishta.com
1 May 2022 10:01 AM IST
आमिर खान की बेटी को एंग्जायटी अटैक, पोस्ट शेयर कर जताया डर
x

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan ) की बेटी आयरा खान की हैप्पी लाइफ को देखकर लगता होगा कि वो कितनी ज्यादा लकी और ब्लेस्ड हैं. लेकिन अक्सर जो दिखता है, वो पूरा सच नहीं होता. अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट में आयरा खान ने रिवील किया है कि उन्हें एंग्जायटी अटैक आ रहे हैं. आयरा के इस पोस्ट ने हर किसी को हैरान और परेशान कर दिया है.

आयरा खान ने अपनी नो मेकअप लुक में मिरर सेल्फी शेयर करते हुए अपनी फीलिंग्स फैंस के साथ साझा की हैं. आयरा ने अपनी पोस्ट में लिखा- मुझे एंग्जायटी अटैक आने लगे हैं. मुझे घबराहट होती थी. मैं उसे कंट्रोल कर लेती थी. रो लेती थी. लेकिन मुझे पहले एंग्जायटी अटैक्स कभी नहीं आए. यह पैनिक और पैनिक अटैक के बीच का अंतर है. वैसे ही एंग्जायटी वर्सेज एंग्जायटी अटैक.
आयरा खान ने आगे लिखा- जहां तक मैं इसे (एंग्जायटी अटैक्स) समझी हूं, इनके शारीरिक लक्षण हैं. धड़कन बढ़ जाना या घबराहट होना, सांस फूलना. इसके अलावा रोना और ये बढ़ता रहता है. धीरे-धीरे ऐसा लगता है कि जैसे कयामत आ गई है.
आयरा ने आगे लिखा- मुझे तो ऐसे ही लगता है. मुझे नहीं पता कि पैनिक अटैक कैसे होते है. ये बहुत अजीब एहसास है. मेरे डॉक्टर ने कहा है कि अगर यह रेगुलर हो गया तो मुझे अपने डॉक्टर/मनोचिकित्सक को बताना होगा. लेकिन जब ये आता है तो ब्रिदिंग से इसमें मदद मिलती है. कम से कम कुछ घंटों के लिए. ये इस बात पर भी डिपेंड करता है कि क्या मैं किसी और बात से दोबारा स्ट्रेस्ड हो जाती हूं.
आयरा ने अपनी पोस्ट में यह भी बताया है कि जो तस्वीर उन्होंने पोस्ट की है वो पैनिक अटैक के बाद की है. शावर लेने के बाद उन्होंने ये तस्वीर ली है. आयरा के इस पोस्ट ने उनके फैंस के बीच हलचल मचा दी है. फैंस आयरा को अपना ढेर सारा प्यार देने के साथ कुछ खास टिप्स भी दे रहे हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story