मनोरंजन

RCB की जीत के बाद अनुष्का की रिएक्शन हो रही वायरल

SANTOSI TANDI
13 May 2024 8:30 AM GMT
RCB की जीत के बाद अनुष्का की रिएक्शन हो रही वायरल
x
मुंबई : बेंगलुरू में रविवार (12 मई) रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आईपीएल-17 का मुकाबला जीत प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखी। RCB ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया। इस जीत से विराट कोहली की टीम के फैंस के चेहरे खिल गए, जो आज तक IPL का खिताब नहीं जीत पाई है। स्टेडियम में मौजूद विराट की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के चेहरे पर भी जबरदस्त खुशी देखने को मिली। अनुष्का की ये रिएक्शन देखने लायक है।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, IPL के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में RCB की जीत के लास्ट मोमेंट दिखाए गए हैं। इसी दौरान अनुष्का का एक्सप्रेशन भी कैमरे में कैद किया गया। मैच जीतते ही अनुष्का का चेहरा चमक गया। वे काफी खुश नजर आईं और उन्होंने खास स्टाइल में सेलिब्रेट किया। अनुष्का हाथ जोड़ती हुई भी दिखाई दीं। विराट ने भी उनकी रिएक्शन को एडमायर किया और उनकी ओर इशारा करते हुए जीत का जश्न मनाया।
उल्लेखनीय है कि अनुष्का ने इसी साल बेटे अकाय को जन्म दिया था। वह बेंगलुरू के पिछले कुछ मैच से हर बार की जैसे फिर से स्टेडियम में पहुंचने लगी हैं। वह जब दर्शक दीर्घा में होती हैं तो कई दफा उन पर कैमरा जाता है। अनुष्का के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म साल 2018 में आई ‘जीरो’ थी। अनुष्का के पास अब ‘चकदा एक्सप्रेस’ नाम की एक फिल्म है। यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है।
Next Story