मनोरंजन

अनुष्का-विराट है हजारों करोड़ संपत्ति के मालिक, एक्ट्रेस की आखिरी फिल्म हुई फ्लॉप, फिर भी कमाए इतने

jantaserishta.com
23 Jan 2021 4:28 PM IST
अनुष्का-विराट है हजारों करोड़ संपत्ति के मालिक, एक्ट्रेस की आखिरी फिल्म हुई फ्लॉप, फिर भी कमाए इतने
x

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं. हाल ही में वह एक बेटी की मां बनी हैं और मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं. क्रिकेटर पति विराट कोहली भी फादरहुड को एन्जॉय कर रहे हैं. अनुष्का शर्मा आखिरी बार साल 2019 में आई फिल्म 'जीरो' में नजर आईं थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. लेकिन उन्होंने कई एक्ट्रेस के मुकाबले सबसे ज्यादा कमाई की.

एक रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का शर्मा ने साल 2019 में 28.67 करोड़ रुपए कमाए. उनकी ये कमाई फिल्म 'जीरो' और विज्ञापनों के जरिए हुई. इसके साथ ही वह 'मिंत्रा' की ब्रांड एम्बेसडर भी हैं. अनुष्का शर्मा भले ही एक्टिंग से दूर हो, लेकिन साल 2020 में बतौर प्रोड्यूसर उनके दो सबसे बड़े और सुपरहीट प्रोजेक्ट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुए और दोनों को काफी सराहना मिली.
साल 2020 में वेब सीरीज 'पाताललोक' को अनुष्का की प्रोडक्शन कंपनी क्लीन स्लेट फिल्म्ज ने प्रोड्यूस किया. अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हुई इस वेब सीरीज को काफी सराहा गया. इसके साथ ही अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस में बनने वाली फिल्म 'बुलबुल' को काफी सराहा गया. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई. इसे लोगों ने काफी पसंद किया.
अनुष्का विराट के पास 1200 करोड़ रुपए की संपत्ति
जीक्यू इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का शर्मा के पास कुल 350 करोड़ रुपए की संपत्ति है. जबकि उनके पति विराट कोहली की प्रोपर्टी मिलाकर दोनों के पास 1200 करोड़ रुपए की संपति है. अनुष्का और विराट ने शादी के बाद 34 करोड़ रुपए में मुंबई में एक अपार्टमेंट खरीदा था. इसके अलावा इस कपल के पास 80 करोड़ रुपए की पॉपर्टी गुरुग्राम में भी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story