मनोरंजन

40 साल की उम्र में भी सिंगल है अनुष्का शेट्टी, अबतक नहीं की शादी, क्या प्रभास बने वजह?

Gulabi
8 Nov 2021 6:40 AM GMT
40 साल की उम्र में भी सिंगल है अनुष्का शेट्टी, अबतक नहीं की शादी, क्या प्रभास बने वजह?
x
40 साल की उम्र में भी सिंगल है अनुष्का शेट्टी

फिल्म बाहुबली की देवसेना एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) 7 नवंबर को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। अनुष्का का जन्म 7 नवंबर 1981 को मैंगलोर में हुआ। साउथ इंडियन फिल्मों की खूबसूरत अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। भले ही अनुष्का ने अब तक अपना बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है, लेकिन उनके दीवाने बॉलीवुड में भी कम नहीं हैं।

40 साल की उम्र में एक्ट्रेस कवांरी हैं। हालांकि उनका नाम एक्टर प्रभास के साथ जोड़ा गया था। अनुष्का शेट्टी और प्रभास मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर ऑन-स्क्रीन कपल्‍स में से एक हैं। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। उनकी सिजलिंग केमिस्ट्री ने हर बार दर्शकों का दिल जीता है।
उनकी जोड़ी सबसे ज्‍यादा लाइटमलाइट में ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्म बाहुबली से आई। इसके बाद से दोनों के अफेयर की खबरें भी खूब सामाने आईं। हालांकि हर बार दोनों ने एक दूसरे को महज एक अच्‍छा दोस्‍त बताया। मगर क्‍या आपको पता है कि एक बार प्रभास ने अनुष्का शेट्टी की शादी रोकने की कोशिश की थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसएस राजामौली की बाहुबली सीरीज की शूटिंग के दौरान कथित तौर पर, अनुष्का शेट्टी की शादी की तैयारी भी जोरों पर थी। कहा जाता है कि उस वक्‍त प्रभास अनुष्का के पास पहुंचे और कहा कि वह नहीं चाहते थे कि उस समय अनुष्‍का शादी करें।
उन्‍होंने अनुष्‍का को बाहुबली की शूटिंग पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा था। दावा किया जाता है कि इसी के बात से अनुष्‍का ने शादी नहीं की। हालांकि दोनों से जब भी उनके अफेयर के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने एक दूसरे को सिर्फ अपना अच्‍छा दोस्‍त बताया। बाहुबली-2 से पहले प्रभास और अनुष्का एक साथ साउथ की कई और फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
अनुष्का शेट्टी फिल्मों में आने से पहले एक योगा ट्रेनर थीं। एक दिन एक डायरेक्टर ने उनकी खूबसूरती देखकर उन्हें फिल्म ऑफर कर दी। अनुष्का ने मौका न गंवाते हुए हां कर दी। अनुष्का की गिनती साउथ की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में होती है।40 साल की हुईं बाहुबली की देवसेना, इस वजह से अब तक नहीं की शादी

Next Story