मनोरंजन
अनुष्का शर्मा का साड़ी LOOK हुआ वायरल, VIDEO देख फैंस की उड़ी नीदे
Shubhra Nandy
1 May 2021 12:06 PM IST

x
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) आज अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) आज अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस खास मौके पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी उन्हें खूब बधाई संदेश भेज रहे हैं. अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma Birthday) का जन्म अत्तर प्रदेश के अयोध्या में 1 मई 1988 को हुआ. एक्ट्रेस आर्मी बैकग्राउंड से आती हैं. बर्थडे के मौके पर उनका साड़ी लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma Video) के वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है वो कितनी प्यारी लग रही हैं.
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के एक वीडियो को वुम्पला ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस किसी फंक्शन में पहुंची हुई हैं. इस दौरान फोटोग्राफर्स के सामने वो बेहतरीन अंदाज में पोज दे रही हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में 'चन्ना मेरेया' सॉन्ग बज रहा है. इस वीडियो के अलावा उनके फैन पेज से भी उनकी साड़ी में कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई हैं. अनुष्का शर्मा की तस्वीरों और वीडियो पर फैन्स कमेंट के जरिए खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं.
बता दें कि अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने क्रिकेटर विराट कोहली संग साल 2017 में शादी रचाई. एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म शाहरुख खान स्टारर जीरो थी. इस फिल्म में कैटरीना कैफ भी नजर आई थीं. हाल ही में उनके प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'बुलबुल' थी. यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. इससे पहले अनुष्का शर्मा द्वारा प्रोड्यूस की गई वेब सीरीज 'पाताल लोक' रिलीज हुई थी, जिसने धमाल मचाकर रख दिया था.
Next Story





