मनोरंजन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अनुष्का शर्मा का कैजुअल लुक, वीडियो देख लोग बोले- विराट कोहली की तरह दिख रही...

Rani Sahu
30 Sep 2021 4:05 PM GMT
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अनुष्का शर्मा का कैजुअल लुक, वीडियो देख लोग बोले- विराट कोहली की तरह दिख रही...
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अब फिल्मों में एक्टिव हो गई हैं। बीते दिनों उन्हें शूटिंग के लिए जाते हुए स्पॉट किया गया था। उस दौरान उन्हें स्वेटशर्ट में देखा गया

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अब फिल्मों में एक्टिव हो गई हैं। बीते दिनों उन्हें शूटिंग के लिए जाते हुए स्पॉट किया गया था। उस दौरान उन्हें स्वेटशर्ट में देखा गया। अनुष्का पैपराजी के सामने स्टाइलिश अंदाज में पोज देती दिखी थीं। वहीं, अब एक बार फिर से अनुष्का अपने लुक लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। अनुष्का इस दौरान कैजुअल लुक में दिखीं, उनकी लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं। जिस पर फैंस की जमकर प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

सामने आया वीडियो
अनुष्का शर्मा को हाल ही में पैपराजी ने मुंबई के फिल्म सिटी में स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने ग्रे शर्ट और ब्लैक रिप्ड जींस पहनी हुई थी, इस आउटफिट के साथ ब्लैक-व्हाइट स्नीकर्स पहने हुए हैं। अनुष्का ने अपनी शॉर्ट हेयरस्टाइल रखी है और अपने चेहरे को मास्क से ढ़का हुआ है। उन्होंने पैपराजी के सामने पोज देने से पहले मास्क उतार दिया था। अनुष्का ने कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिया। ये वीडियो किसी शूटिंग के सेट पर लिया गया मालूम होता है। यहां देखें वायरल हो रहा ये वीडियो-
लोगों ने किए ऐसे कमेंट
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कई लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा- 'अनुष्का शर्मा तो विराट कोहली की तरह दिख रही हैं'। इसके अलावा कई फैंस का कहना है कि 'अनुष्का इतनी फिट लग रही हैं कि वो मां लग ही नहीं रही हैं'। कई लोगों को अनुष्का के स्नीकर्स काफी पसंद आ रहे हैं। अनुष्का के इस वीडियो पर कई सेलेब्रिटीज की भी तारीफें मिल रही हैं।
Next Story