मनोरंजन

पति विराट कोहली के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं अनुष्का शर्मा, तस्वीरें देख फैंस बोले-वामिका कहां है?

Rounak Dey
9 Jun 2022 10:50 AM IST
पति विराट कोहली के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं अनुष्का शर्मा, तस्वीरें देख फैंस बोले-वामिका कहां है?
x
अनुष्का जल्द ही 'चकदा एक्सप्रेस' के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं।

इस बात में कोई दोराहे नहीं है कि एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं। फैंस इस कपल को विरुष्का नाम से बुलाते हैं। आए दिन कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं।

चलिए आपका इंतजार खत्म करते हैं और विरुष्का की लेटेस्ट तस्वीरें दिखा देते हैं। विरुष्का को बुधवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। दोनों को एयरपोर्ट पर साथ में देखते ही पैपराजी ने तुरंत अपने कैमरों में कैप्चर कर लिया।
लुक की बात करेें ंतो विराट पिंक शर्ट और व्हाइट ट्राउजर पहना हुआ था, जिसमें वो एकदम खिलाड़ी वाले स्टाइल में नजर आए। अनुष्का ग्रीन शर्ट, डेनिम शॉर्ट्स और व्हाइट शूज में दिखीं। अनुष्का का लुक ये कैजुअल पर स्टाइलिश था।


खुशी वाली बात ये है कि इस बार विराट और अनुष्का ने सुकून से ठहर कर पैपराजी को क्यूट वाले पोज भी दिए।
काफी समय बाद अनुष्का और विराट को साथ देख कर हर किसी का मन खुश हो गया है।
इस दौरान कुछ लोगों को विराट-अनुष्का के साथ उनकी बेटी वामिका की कमी खली। तस्वीरें वायरल होने के बाद कई यूजर्स पूछते दिखे कि बेटी कहां है?
काम की बात करें तो अनुष्का जल्द ही 'चकदा एक्सप्रेस' के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं।

Next Story