मनोरंजन

पति विराट कोहली के साथ छुट्टियां एंजॉय करती दिखीं अनुष्का शर्मा, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Neha Dani
10 Jun 2022 9:37 AM GMT
पति विराट कोहली के साथ छुट्टियां एंजॉय करती दिखीं अनुष्का शर्मा, शेयर की रोमांटिक तस्वीर
x
अनुष्का ने काफी मेहनत की है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों पति विराट कोहली के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही है। हाल ही में कपल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आईं थी। अब अनुष्का ने वेकेशन से पति विराट के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जो खूब सुर्खियां बटोर रही है।

अनुष्का ने इंस्टा स्टोरी में विराट के साथ तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में अनुष्का डीप नेक प्रिंटेड ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ गले में एक्ट्रेस ने पेंडेड पहना हुआ है। अनुष्का नो मेकअप लुक में दिखाई दे रही है। वहीं विराट ब्लैक टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। दोनों समंदर किनारे दिखाई दे रहे हैं। कपल के साथ उनकी बेटी वामिका नजर नहीं आ रही है। दोनों ही वेकेशन एंजॉय करने गए हैं। फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।




काम की बात करें तो अनुष्का बहुत जल्द फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आने वाली है। इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस 3 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही है। फिल्म में एक्ट्रेस क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही है। इस फिल्म के लिए अनुष्का ने काफी मेहनत की है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Next Story