मनोरंजन

अनुष्का शर्मा ने New Mommy प्रियंका चोपड़ा को किया आगाह, पोस्ट बटोर रही सुर्खियां

Rounak Dey
27 Jan 2022 8:25 AM IST
अनुष्का शर्मा ने New Mommy प्रियंका चोपड़ा को किया आगाह, पोस्ट बटोर रही सुर्खियां
x
शादी के बाद प्रियंका (Priyanka Chopra) ज्यादातर समय अमेरिका में पति निक के साथ रहती हैं.

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने 21 जनवरी की देर रात पेरेंट्स बनने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी. खबरों की मानें तो ये दोनों सितारे एक प्यारी सी बिटिया के माता-पिता बने हैं. हालांकि इस पर कोई भी आधिकारिक बयान अभी तक नहीं आया है. इस बीच प्रियंका के साथ काम कर चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने एक्ट्रेस को मां बनने पहले एक ऐसी सलाह दे डाली की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

इंस्टा स्टोरी पर कही ये बात




अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जो काफी चर्चा में है. इस पोस्ट में अनुष्का शर्मा ने प्रियंका और निक को पेरेंट्स बनने पर बधाई दी और ऐसी बात कह दी जो लोगों का ध्यान खींच रही है.
दी ये सलाह


अनुष्का शर्मा ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा- 'प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को ढेर सारी बधाई. तैयार हो जाओ स्लीपलेस नाइट के लिए और बेहतरीन सी प्यार भरी एक नई राइड के लिए.'
मां बनने की प्रियंका ने ऐसी दी थी खबर
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा था, ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के जरिए बच्चे का स्वागत किया है. हम इस विशेष समय में आपसे सम्मानपूर्वक प्राइवेसी की अपील करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. बहुत-बहुत धन्यवाद. इस पोस्ट को निक जोनस (Nick Jonas) ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था.
4 साल पहले में हुई थी शादी
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने निक जोनस के सााथ 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हिंदू और फिर ईसाई रीति-रिवाज से शादी की थी. दोनों ने शादी से पहले काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था. इसके बाद कपल ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया. शादी के बाद प्रियंका (Priyanka Chopra) ज्यादातर समय अमेरिका में पति निक के साथ रहती हैं.



Next Story