मनोरंजन

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने सड़कों पर की मस्ती

Sonam
10 July 2023 4:45 AM GMT
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने सड़कों पर की मस्ती
x

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) फिल्मों के साथ-साथ अपनी फैमिली लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। विराट कोहली के साथ वह अक्सर अपनी मस्ती भरी तस्वीरें शेयर करती हैं, जिसे देखने के फैंस हमेशा उनकी जोड़ी और प्यार की तारीफ करते हैं। अनुष्का ने फैंस को बंगलुरू, दिल्ली सहित कई जगह से अपने घूमने की वीडियो शेयर किया है। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर लंदन का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुष्का अपने परिवार के साथ दिखाई दी।

अनुष्का को आई लंदन की याद

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं, जो अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। अनुष्का शर्मा की कई वीडियो वायरल हो जाती है, जिसकी अक्सर तारीफ की जाती है, तो कई बार एक्ट्रेस ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं। इन सबके बीच एक्ट्रेस का एक प्यारा सा वीडियो सामने आया है, जिसमें वह लंदन की गलियों में घूमती नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में अनुष्का कॉफी पीती हुई और घूमते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के साथ ही विराट कोहली भी नजर आ रहे हैं। साथ ही वामिका की झलक भी देखने को मिल रही है। वीडियो के कैप्शन पर अनुष्का ने कहा- 'मेजर मिसिंग- लंदन सिटी और कॉफी वॉक्स। वह कॉफी लंबे समय तक मेरे साथ रही।'

फैंस ने किया ये कमेंट

एक्ट्रेस के वीडियो को उनके हर फैन ने पसंद किया है। अनुष्का कभी डस्टबिन में कॉफी कप डालते नजर आ रही हैं, तो कभी मेट्रो और स्ट्रीट साइड मस्ती करते देखी जा सकती हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'ऐसी लड़की बनो, दुनिया के बेस्ट बैट्समैन को फोटोग्राफर बनाओ।' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'अनुष्का शर्मा ने किंग विराट कोहली को बदल दिया।'

अनुष्का शर्मा वर्कफ्रंट

अनुष्का शर्मा पिछले काफी दिनों से 'चकदा एक्सप्रेस' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह बायोपिक मूवी है, जिसमें एक्ट्रेस क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Next Story