मनोरंजन

अनुष्का शर्मा ने कई महीनों की तैयारी के बाद 'चकड़ा एक्सप्रेस' की शूटिंग की शुरू

Subhi
20 Jun 2022 1:36 AM GMT
अनुष्का शर्मा ने कई महीनों की तैयारी के बाद चकड़ा एक्सप्रेस की शूटिंग की शुरू
x
अनुष्का शर्मा काफी समय से महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं। वह पिछले काफी समय से झूलन गोस्वामी के रूप में परफेक्ट ढलने के लिए मैदान में खूब पसीना बहाती नजर आईं।

अनुष्का शर्मा काफी समय से महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं। वह पिछले काफी समय से झूलन गोस्वामी के रूप में परफेक्ट ढलने के लिए मैदान में खूब पसीना बहाती नजर आईं। 'चकड़ा एक्सप्रेस' की प्रैक्टिस के दौरान अनुष्का शर्मा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। फिल्म के लिए खुद को पूरी तरह से तैयार करने के बाद अब अनुष्का शर्मा की 'चकड़ा एक्सप्रेस' फ्लोर पर आ चुकी है, जिसकी जानकारी अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी।

सेट से अनुष्का शर्मा ने शेयर किया वीडियो

अनुष्का शर्मा ने 'चकड़ा एक्सप्रेस' के फ्लोर पर आने और शूटिंग शुरू होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए बड़े ही शानदार अंदाज में अपने फैंस को दी। उन्होंने मुंबई के महबूब स्टूडियों का एक वीडियो शेयर किया, यह एक फास्ट फॉरवर्ड वीडियो है, जोकि सीधा उनकी वैनिटी वैन पर अंत होता है और जिसपर 'झूलन' लिखा है। इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने कैप्शन में लिखा, 'मैं वहां वापिस आ गई हूं जहां से मैं जुड़ी हुई हूं'। इसी के साथ हैशटैग में अनुष्का ने ये भी बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है।

रणवीर सिंह और विराट कोहली ने दी ये प्रतिक्रिया

अनुष्का शर्मा की नई फिल्म की अनाउंसमेंट सुनकर उनके फैंस तो एक्साइटेड हो ही गए हैं। लेकिन इसी के साथ रणवीर सिंह और विराट कोहली भी अपनी एक्साइटमेंट नहीं रोक पाए। रणवीर सिंह ने जहां एक तरफ क्रिकेट-बॉल का इमोजी शेयर कर फिल्म के शुरू होने पर खुशी जताई, तो वही क्रिकेटर विराट कोहली ने दिल और आंखों में एक्साइटमेंट वाले वीडियो के साथ अपना ढेर सारा प्यार एक्ट्रेस पर बरसाया। इसके अलावा भारतीय इंडियन क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी ने भी एक्ट्रेस को ऑल द बेस्ट कहा।

तीन साल बाद परदे पर लौट रही हैं अनुष्का शर्मा

शाह रुख खान की तरह ही अनुष्का शर्मा भी तीन साल के बाद बड़े परदे पर अपनी वापसी करने जा रही हैं। अनुष्का को अंतिम बार आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'जीरो' में देखा गया था, जिसमें उनके साथ किंग शाह रुख खान और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म के बाद से ही अनुष्का शर्मा ने बिग स्क्रीन से थोड़ा ब्रेक ले लिया था और वह अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त हो गई थीं।


Next Story