मनोरंजन

मोनोकिनी लुक में बहुत गॉर्जियस दिखी अनुष्का शर्मा, मालदीव वेकेशन से नई-नई फोटोज आईं सामने

Neha Dani
14 Jun 2022 6:32 AM GMT
मोनोकिनी लुक में बहुत गॉर्जियस दिखी अनुष्का शर्मा, मालदीव वेकेशन से नई-नई फोटोज आईं सामने
x
उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'जब सूरज ने मुझे शर्म से लाल कर दिया।'

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा दमदार ऐक्टिंग के साथ अपनी अदाओं से भी फैंस को दीवाना बना चुकी हैं। वो हाल ही में पति विराट कोहली संग मालदीव गई थीं, जहां उन्होंने क्वालिटी टाइम बिताया। अब इस वेकेशन से उनकी एक से बढ़कर एक फोटोज सामने आ रही हैं। ऑरेंज कलर की मोनोकिनी में कहर ढाने के बाद अब अनुष्का ने ब्लैक कलर की मोनोकिनी पहनकर इंटरनेट पर आग लगा दी है। उनकी ये फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो फोटोज शेयर की हैं। पहली फोटो में वो हैट पहनकर सेल्फी लेते नजर आ रही हैं। इस मोनोकिनी लुक (Anushka Sharma in Monokini) में वो बहुत गॉर्जियस दिख रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'जब सूरज ने मुझे शर्म से लाल कर दिया।'
समंदर किनारे करती दिखीं अठखेलियां
इसके अलावा Anushka Sharma ने एक और फोटो शेयर की है, जिसमें वो नीले समंदर के किनारे अठखेलियां करती दिखाई दे रही हैं। ब्लैक मोनोकिनी में उनका टोन्ड फिगर कमाल का दिख रहा है। फैंस उनकी इस अदा पर फिदा हो गए हैं।


Anushka Sharma Monokini: अनुष्का शर्मा ने मोनोकिनी पहन वेकेशन से शेयर कीं स्टनिंग तस्वीरें, बताई हर फोटो के पीछे की कहानी
पहले भी किलर लुक में ढाया कहर (Anushka in orange monokini)
इससे पहले भी अनुष्का ने ऑरेंज कलर की मोनोकिनी में अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके किलर लुक्स ने सभी को दीवाना बना दिया था। उन्होंने कैप्शन में ये भी बताया कि ये फोटोज उन्होंने खुद क्लिक की हैं।




Next Story