मनोरंजन
प्रेग्नेंसी के दौरान फ्लोर पर चिल करती आईं नजर अनुष्का शर्मा, देखें PHOTO
Shubhra Nandy
5 Jan 2021 12:43 PM IST

x
बॉलीवु़ड की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपना मी टाइम इन्जॉय कर रही हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवु़ड की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपना मी टाइम इन्जॉय कर रही हैं और वो अक्सर ही कुछ हटकर और खुशनुमा करती नजर आती हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई थी जिसमें वो बड़े ही बेहतरीन तरीके से अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। इसी बीच अनुष्का की एक और तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो प्रेग्नेंसी पीरियड में चिल करती दिखाई दे रही हैं।
अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक पिक्चर पोस्ट की है। जिसमें वो अपने डॉगी के साथ फ्लोर पर लेटी नजर आ रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने खुद को सीरियल चिलर बताया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है,'घर में सीरियल चिलर।
अनुष्का शर्मा के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए एक्ट्रेस को स्वस्थ और खुश रहने की दुआएं भी दे रहे हैं। हालिया शेयर की गई इस तस्वीर को खबर लिखे जाने तक 17 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
हाल ही में अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप के साथ बेहतरीन फोटोशूट कराया है। जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अलग-अलग वेस्टर्न और कम्फर्टेबल आउटफिट्स में एक्ट्रेस शानदार पोजेज देती दिखाई दे रही हैं। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन और अनुष्का के लविंग हसबैंड विराट कोहली भी अपना पूरा टाइम उनके साथ ही बीता रहे हैं।
अनुष्का शर्मा जनवरी के अंत में मां बनकर खुशखबरी दे सकती हैं। हाल ही में अनुष्का अपने पति के साथ लेटेस्ट फोटो को लेकर भी सुर्खियों छाई रहीं। जहां वो क्लिनिक के बाहर नजर आईं। वहीं उनके पति विराट कोहली भी अनुष्का के साथ उनके रूटीन चेकअप के लिए पहुंचे थे। इस दौरान अनुष्का ने पैपराजी को देखकर पोजेज भी दिए।
Next Story





