मनोरंजन

गेंदबाजी का हुनर सीख रहीं अनुष्का शर्मा, पति Virat Kohli की तरह फील्ड पर बहा रहीं पसीना

Neha Dani
11 March 2022 7:20 AM GMT
गेंदबाजी का हुनर सीख रहीं अनुष्का शर्मा, पति Virat Kohli की तरह फील्ड पर बहा रहीं पसीना
x
इंटिमेट सेरेमनी में शादी की और साल 2021 में कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया।

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट 'चकड़ा एक्सप्रेस' (Chakda Xpress) को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। फिल्म में एक महिला क्रिकेटर की भूमिका निभा रहीं अनुष्का अपने किरदार को पूरी तरह से रियलिस्टिक बनाने में जुटी हुई हैं। इस बीच उन्होंने एक बार फिर फैंस को दिखाया है कि वो किस तरह से फिल्म की तैयारी कर रही हैं। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma preps in Field for Chakda Xpress) ने थोड़ी पहले ही इंस्टाग्राम पर अपने प्रेपरेशन सेशन से एक वीडियो साझा की है। इस क्लिप में अनुष्का को मैदान में प्रैक्टिस करते हुए देखा जा सकता है। साथ ही वो कुछ वर्कआउट रूटीन को भी फॉलो करती नजर आईं हैं।




इस शानदार वीडियो को शेयर हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया है, "गेट-स्वेट-गो! चकड़ा एक्सप्रेस की तैयारी कठिन और तीव्र होती जा रही है क्योंकि हम दिन गिन रहे हैं।" ये फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी (Chakda Xpress movie based on Jhulan Goswami) के जीवन पर आधारित है, जिसे अनुष्का शर्मा पर्दे पर निभाने वाली हैं। एक्ट्रेस को आखिरी बार साल 2018 की फिल्म आई फिल्म 'ज़ीरो' में देखा गया था, जिसमें शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिकाओं में थे।




वहीं अब वो 'चकड़ा एक्सप्रेस' (Chakda Xpress) में दिखाईं देंगी। एक्ट्रेस इस फिल्म से जुड़े कई पोस्ट शेयर करती देखी गईं हैं, पिछले महीने उन्होंने प्रेपरेशन सेशन की झलकियाँ साझा करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो गेंद को अपने हाथों में पकड़े हुए नजर आईं थीं। ग्रिप बनाने वाली इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस (Anushka Sharma shares grip pratice) ने कैप्शन दिया "पकड़ से पकड़।" साथ ही #prep और #ChakdaXpress जैसे हैशटैग्स भी जोड़े।
इस साल की शुरुआत में ही अनुष्का शर्मा ने फिल्म का एक छोटा टीज़र जारी करते हुए सभी को 'चकड़ा एक्सप्रेस' (Chakda Xpress) के बारे में सूचित किया था। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया था, "ये वास्तव में एक विशेष फिल्म है क्योंकि ये अनिवार्य रूप से जबरदस्त बलिदान की कहानी है। चकड़ा एक्सप्रेस पूर्व भारतीय कप्तान झूलन गोस्वामी के जीवन और समय से प्रेरित है और ये महिला क्रिकेट की दुनिया में आंखें खोलने वाली होगी।"
बेटी वामिका के जन्म के बाद 'चकड़ा एक्सप्रेस' (Chakda Xpress) अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म होगी, अनुष्का शर्मा ने 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली से इटली में एक इंटिमेट सेरेमनी में शादी की और साल 2021 में कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया।

Next Story