मनोरंजन

अनुष्का शर्मा ने जालीदार कपड़े में करवाया फोटोशूट, डिलीवरी के बाद फिट बॉडी देखकर फॉलोअर्स हुए हैरान

Nil dhankar
12 Nov 2021 8:28 PM IST
अनुष्का शर्मा ने जालीदार कपड़े में करवाया फोटोशूट, डिलीवरी के बाद फिट बॉडी देखकर फॉलोअर्स हुए हैरान
x

अनुष्का शर्मा एक बार फिर से फॉर्म में हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। वह Graziaindia मैगजीन के नवंबर ईशू की कवरगर्ल हैं। डिलीवरी के बाद यह अनुष्का का पहला फोटोशूट है। शूट के फोटोज वह अपने इंस्टाग्राम पर एक-एक करके शेयर कर रही हैं। लेटेस्टे फोटो में उन्होंने ब्लैक कलकर का जालीदार बॉडीसूट पहना है। एक बच्ची की मम्मी अनुष्का की फिट बॉडी देखकर उनके फॉलोअर्स हैरान हैं। उनकी तस्वीरों पर फैन्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं। मैगजीन ने अनुष्का के कोट के साथ फोटो शेयर की है। खुद की केयर करने और प्रेजेंट में रहने के लिहाज से मातृत्व ने उनको किस तरह से बदला? इस पर अनुष्का का जवाब है, मैं ऐसी इंसान थी जो जिंदगी में हर चीज को प्लान और उसकी तैयारी करती थी। लेकिन जिंदगी में जब ऐसी चीजें होती हैं जिनकी उम्मीद न हो तो आप चीजों को वैसे ही लेते जाते हैं। एक बच्चे के साथ आप बहुत आगे की चीजें प्लान नहीं कर सकते।

अनुष्का का आगे का कोट है, मैंने अब यह भी सीखा है कि अब अपने दिमाग की फिक्र करना मेरा 24/7 जॉब हो गया है। मैं हर वक्त अपने विचारों पर नजर रखती हूं, ऐसी चीजें नहीं सोचती जो मेरे काम की न हों। मैं खुद को सरल बना रही हूं। मौजूद रहना चाहती हूं। अनुष्का ने अपनी 3 खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। अक में वह पर्दे से झांकती दिख रही हैं। दूसरी में वह जैकेट के साथ खूबसूरत तूजलरी पहने दिख रही हैं। तीसरी तस्वीर में उन्होंने ब्लैक कलर का बॉडीसूट पहना है। इस फोटो को 30 मिनट में 4 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। फैन्स इस पर हार्ट और लिट इमोजी रिऐक्ट कर रहे हैं।



Next Story