मनोरंजन

अनुष्का शर्मा हुई इमोशनल, शेयर किया ट्रांसजेंडर की वीडियो

Nilmani Pal
10 Nov 2021 2:22 PM GMT
अनुष्का शर्मा हुई इमोशनल, शेयर किया ट्रांसजेंडर की वीडियो
x

अनुष्का शर्मा पद्म श्री विजेताओं की तारीफ के लिए उनके पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर रही हैं। रीसेंटली उन्होंने ट्रांसजेंडर फोक डांसर मंजम्मा जोगती पर पोस्ट किया है। मंजम्मा की एक वीडियो क्लिप वायरल है। इसमें उन्होंने अनोखे अंदाज में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अभिवादन किया है। अनुष्का ने इसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ में इमोशनल और हार्ट इमोजी बनाए हैं। मंजम्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। इसमें वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास पद्म श्री सम्मान लेने जाती हैं। इसके बाद वह अनोखे अंदाज में राष्ट्रपति का अभिवादन करती हैं। उनके वीडियो को देख सोशल मीडिया पर चर्चा है कि ऐसा करके उन्होंने राष्ट्रपति को दुआएं दीं। अनुष्का ने इस क्लिप का स्क्रीनशॉट शेयर किया है और इमोजी के जरिये अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

मंजम्मा की जिंदगी काफी संघर्षभरी रही है। वह बल्लारी जिले में पैदा हुए थे। उनका नाम मंजुनाथ शेट्टी था। 15 साल की उम्र में उन्हें लगा कि वह लड़की हैं। इसके बाद उनके घरवाले उन्हें मंदिर ले गए और भगवान से शादी करवा दी। इस प्रथा को जोगप्पा कहा जाता है। इसके बाद उन्हें मंजम्मा कहा जाने लगा। मंजम्मा ने एक दिन जिंदगी से परेशान होकर जहर खा लिया पर उन्हें बचा लिया गया। उन्होंने भीख मांगी, गैंगरेप भी हुआ। आखिरकार उन्होंने जोगती लोकनृत्य सीखा। अब वह इस लोकनृत्य का बड़ा नाम हैं। मंजम्मा को पद्म श्री सम्मान मिला और वह कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं।




Next Story