मनोरंजन

अनुष्का शर्मा ने बेटी का मनाया जन्मदिन, कहा- हमें 2 महीने मुबारक

Triveni
12 March 2021 4:03 AM GMT
अनुष्का शर्मा ने बेटी का मनाया जन्मदिन, कहा- हमें 2 महीने मुबारक
x
स्टार जोड़ी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका का जन्म 11 जनवरी को हुआ था।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | स्टार जोड़ी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका का जन्म 11 जनवरी को हुआ था। वहीं गुरुवार को अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी के जन्म की दो महीने की सालगिरह मनाते हुए एक केक की तस्वीर साझा की हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर केक की फोटो शेयर की है। केक पर रेनबो बना हुआ है जो सितारों से सजा है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा "हमें 2 महीने मुबारक!" फैंस वामिका के दो महीने पूरे होने पर बधाइयां दे रहे हैं।



इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के विशेष अवसर पर, विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका के साथ फोटो शेयर की थी। फोटो को शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा- "एक बच्चे का जन्म देखना सबसे अलग अनुभव है, एक इंसान के लिए अविश्वसनीय और अद्भुत अनुभव हो सकता है। आप महिलाओं की असली ताकत और दिव्यता को समझते हैं और भगवान ने उनके अंदर जीवन क्यों बनाया है।

यह इसलिए है क्योंकि वे हम लोगों की तुलना में अधिक मजबूत हैं। मेरे जीवन की सबसे अधिक दयालु, और मजबूत महिला और जो अपनी मां की तरह बनने जा रही है, उसे महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और दुनिया की सभी अद्भुत महिलाओं को भी महिला दिवस की शुभकामनाएं। " शेयर की गई फोटो में देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी को गोद में उठा रखा है। फोटो के शेयर होने के साथ ही ये तेजी से वायरल हो रही है। फैंस का इस फोटो पर जमकर रिएक्शन आया।

बता दें कि वामिका का जन्म ब्रीच कैंडी अस्पताल, मुंबई में हुआ था। वामिका के जन्म के बाद, विराट कोहली ने सोशल मीडिया फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की उन्होंने लिखा , 'हमें आज दोपहर एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है। हम आपके प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद करते हैं। अनुष्का और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और हम अपने जीवन के इस नए अध्याय को शुरू करने के लिए धन्य महसूस कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि आप इस समय स्थिति को समझेंगे। लव, विराट। बता दें कि वामिका की अभी कोई भी तस्वीर सामने नहीं आई है। फैंस विराट अनुष्का के बच्चे की तस्वीर देकने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।


Next Story