मनोरंजन

Anushka Sharma: लंदन में कृष्ण दास के कीर्तन में शामिल हुईं अनुष्का

Bharti Sahu 2
14 July 2024 11:35 AM IST
Anushka Sharma: लंदन में कृष्ण दास के कीर्तन में शामिल हुईं अनुष्का
x
Anushka Sharma: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर अपने परिवार के साथ सय बिता रही हैं। वह इन दिनों लंदन में हैं। यहां उन्होंने यूनियन चैपल में कृष्ण दास द्वारा आयोजित कीर्तन में भाग लिया। कृष्ण दास पारंपरिक भारतीय मंत्रोच्चार और संगीत के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 1960 के दशक में अपनी आध्यात्मिक यात्रा शुरू की और भारत की यात्रा की। बाद में वह नीम करोली बाबा के शिष्य बन गए, जिनके अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों भक्त हैं अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कृष्ण दास को टैग करते हुए कीर्तन की तस्वीरें साझा की हैं। विराट और अनुष्का पिछले साल भी लंदन में कृष्ण दास के कीर्तन में शामिल हुए थे। इस दौरान की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। अनुष्का शर्मा के फैंस को इस बात का संदेह है कि दोनों लंदन शिफ्ट होने वाले हैं। दोनों के वहां पर होने की वजह से फैंस को और ये लग रहा है कि अनुष्का और विराट अपने दोनों बच्चों वामिका और अकाय को लेकर लंदन चले जाएंगे
Next Story