मनोरंजन

लंच डेट पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, बैग और स्वेटर की कीमत का है आपको अंदाजा?

jantaserishta.com
20 Aug 2021 9:48 AM IST
लंच डेट पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, बैग और स्वेटर की कीमत का है आपको अंदाजा?
x

बॉलीवुड एक्ट्रेस अक्सर अपनी एक्सेसरीज फ्लॉन्ट करती हैं. उनके बैग, स्लिपर, ड्रेसेज, जूलरी सभी कुछ काफी स्टाइलिश और एक्सपेंसिव होता है. हाल ही में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की एक फोटो सामने आई, जिसमें उन्हें महंगे प्राइज टैग वाला बैग कैरी करते हुए देखा गया.

अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ लंच डेट पर गई थीं. फोटो में वो विराट के साथ पोज देती हुई दिख रही हैं. अनुष्का और विराट फिलहाल लंदन में हैं.
यहां Tendril Kitchen के एक स्टाफ ने उनके साथ पिक्चर क्लिक कराई. अनुष्का को सिंपल क्रीम कलर के कार्डिगन और डेनिम जीन्स में देखा गया.
अनुष्का के पास ब्लैक कलर का पराडा बैग देखा गया, जो काफी अट्रैक्टिव है. अनुष्का के इस स्टाइलिश बैग की कीमत 1,03,388 रुपये है.
अनुष्का ने अपना लुक बेहद सिंपल रखा. उनका स्वेटर काफी खूबसूरत दिख रहा था. इसकी स्वेटर की कीमत 11,008 रुपये है.
विराट और अनुष्का की बात करें तो वो पेरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं. जनवरी 2021 में उन्होंने बेटी को जन्म दिया. अभी तक अनुष्का ने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है. बेटी का नाम उन्होंने वामिका रखा है.
अनुष्का को काफी समय से फिल्मों में एक्टिंग करते नहीं देखा गया. वो पिछली बार फिल्म जीरो में दिखी थी. इस फिल्म में शाहरुख खान और कटरीना कैफ भी लीड रोल में थे. फिल्म दिसंबर 2018 में रिलीज हुई थी.
वो फिल्में-वेब शो प्रोड्यूस कर रही हैं. अनुष्का की बुलबुल और पाताल लोक को अच्छा रिस्पॉन्स मिला. फिलहाल वो विराट कोहली के साथ वक्त बिता रही हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story