![विराट के साथ विदेश में बसने को तैयार हैं अनुष्का विराट के साथ विदेश में बसने को तैयार हैं अनुष्का](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/05/17/3732919-78.webp)
x
मुंबई : भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इंडस्ट्री के पावर कपल में से एक हैं। इस बीच सामने आई एक रिपोर्ट से अनुष्का को चाहने वालों को झटका लगा है। फैंस लंबे समय से अनुष्का की बॉलीवुड में वापसी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनके लिए दिल तोड़ने वाली खबर है। बताया जा रहा है कि अनुष्का पति के साथ फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर विदेश में शिफ्ट होने का मन बना चुकी हैं।
दरअसल विराट ने हाल ही में रॉयल गाला डायनर में अपने रिटायरमेंट को लेकर बड़ा खुलासा किया। विराट ने कहा कि हर खिलाड़ी की एक एंड-डेट होती है। मैं कोई काम अधूरा नहीं छोड़ना चाहता। मैं यह भी जानता हूं कि क्रिकेट हमेशा जारी नहीं रखा जा सकता। मेरा काम पूरा होने एक बाद मैं चला जाऊंगा, आप मुझे कुछ समय के लिए नहीं देख पाएंगे। इसलिए जब तक मैं खेल रहा हूं, मैं अपना बेस्ट देना चाहता हूं।
इस बयान के बाद लोगों को लग रहा है कि विराट रिटायरमेंट के बाद विदेश में सेटल होने की प्लानिंग कर रहे हैं। अनुष्का भी बॉलीवुड छोड़कर बच्चों और पति के साथ विदेश में शिफ्ट हो सकती हैं। अनुष्का कुछ दिनों पहले ही लंदन से अपने बेटे अकाय के साथ भारत लौटी हैं। विराट और अनुष्का के एक तीन साल की बेटी वामिका भी हैं।
Tagsविराटविदेशबसनेतैयारअनुष्काViratabroadsettledreadyAnushkaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![SANTOSI TANDI SANTOSI TANDI](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
SANTOSI TANDI
Next Story