मनोरंजन

अकाय के जन्म के बाद पहली बार मैच देखने पहुंचीं अनुष्का

Mohammed Raziq
5 May 2024 3:20 PM IST
अकाय के जन्म के बाद पहली बार मैच देखने पहुंचीं अनुष्का
x
मुंबई : एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी हमेशा लाइमलाइट में रहती है। मीडिया और फैंस की नजरें लगातार उनका पीछा करती रहती हैं। वे इस कपल की हर बात जानने को बेकरार रहते हैं। अनुष्का शनिवार (4 मई) को बेटे अकाय के जन्म के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं। अनुष्का आईपीएल-17 में विराट की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच का मजा लेने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचीं।
फैंस अनुष्का को दर्शक दीर्घा में देखकर काफी खुश और रोमांचित हो गए। लाइट ब्लू कलर की शर्ट पहने और खुले बालों में अनुष्का बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कैमरामैन ने भी अनुष्का को खूब हाईलाइट किया। स्टैंड में बैठी अनुष्का की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अनुष्का मैच के दौरान अलग-अलग रिएक्शन देती दिखीं। जहां विराट के चौके-छक्कों पर वह फूली नहीं समा रही थीं, वहीं अपने पति के आउट होने पर निराश हो गईं।

मुकाबला बेंगलुरू ने 4 विकेट से जीता और विराट ने 42 रन की उपयोगी पारी खेली। हाल ही में अनुष्का के 36वें जन्मदिन पर विराट ने खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर दिल को छूने वाला नोट लिखा था। विराट और RCB के साथियों ने मिलकर अनुष्का का बर्थडे मनाया। अनुष्का ने 15 फरवरी को अकाय को जन्म दिया था। उनके तीन साल की बेटी वामिका भी है। अनुष्का व विराट की शादी साल 2017 में इटली में हुई थी।
Next Story