मनोरंजन

Anusha Dandekar ने 'बिग बास 15' में एंट्री को लेकर कही ये बड़ी बात

Tara Tandi
29 Sept 2021 4:11 PM IST
Anusha Dandekar ने बिग बास 15 में एंट्री को लेकर  कही ये बड़ी बात
x
रिश्ते खत्म हो जाने के बाद भी कई बार लोग उस रिश्ते के बारे में बात करते रहते हैं।

जनता से रिश्ता वेबङेस्क | रिश्ते खत्म हो जाने के बाद भी कई बार लोग उस रिश्ते के बारे में बात करते रहते हैं। फैंस की फीलिंग के साथ कलाकार को अपनी फीलिंग का भी खयाल रखना होता है। अभिनेत्री और वीडियो जाकी अनुषा दांडेकर और अभिनेता करण कुंद्रा का ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन उनके फैंस अक्सर करण से जुड़े सवाल उनसे पूछते रहते हैं। ऐसे में इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों से लाइव जुड़ने के दौरान अनुषा ने पहले ही स्पष्ट कर दिया कि वह किसी को डेट नहीं कर रही हैं और सिंगल हैं। इस दौरान रियलिटी शो 'बिग बास 15' के घर में जाने को लेकर फैंस के सवालों पर उन्होंने कहा कि उनका बिग बास में जाने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है।

बिग बास में मैं कभी भी नहीं जा रही थी। जो भी कलाकार बिग बास में जा रहे हैं, उनको मेरी तरफ से गुडलक। वे बहादुर लोग हैं। खबरों के मुताबिक अनुषा के एक्स ब्वायफ्रेंड और अभिनेता करण कुंद्रा बिग बास 15 में आने वाले हैं। इससे पहले भी करण से रिश्ता टूटने का कारण बताते हुए अनुषा ने फैन के सवाल का जवाब देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा था कि हमें ज्यादा प्यार, खुशी और ईमानदारी की जरूरत होती है। यह सब खुद को प्यार करने से शुरू होता है, इसलिए मैंने खुद को चुना। फिलहाल अनुषा किसी को डेट नहीं कर रही हैं।

आपको बात दें कि अनुषा दांडेकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक सिजलिंग वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में अनुषा स्विमिंग पूल में अपनी अदाओं के जलवे बिखेरती नजर आईं थीं। वीडियो में अनुषा बिकिनी पहनकर स्विमिंग पूल में डुबकियां लगा रही थीं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुषा ने कैप्शन में लिखा था, 'मैं पानी- पानी हो गई।' वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनुषा पर्पल रंग की बिकिनी पहनी थी। वहीं वीडियो के बैकग्राउंड में बादशाह और आस्था गिल का गाना 'पानी- पानी हो गई' बज रहा था।


Next Story