मनोरंजन
अनुराग कश्यप की 'निशानची' का नया पोस्टर आउट, इस दिन रिलीज होगा टीजर
jantaserishta.com
7 Aug 2025 3:55 PM IST

x
मुंबई: फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप की आने वाली फिल्म 'निशानची' की पहली झलक से ही दर्शकों को इसका इंतजार था कि कब इसका टीजर या ट्रेलर आएगा। अब फैंस को खुशखबरी देते हुए मेकर्स ने इसका नया पोस्टर जारी कर टीजर रिलीज की तारीख बता दी है।
मेकर्स ने फिल्म 'निशानची' का नया पोस्टर इंस्टाग्राम पर जारी किया है, जिसमें यह धमाकेदार ऐलान किया गया है कि फिल्म का टीजर कल, 8 अगस्त को रिलीज होगा। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "आज पोस्टर और कल मिलेगी पहली झलक। स्टाइल भी होगा और डायलॉगबाजी भी, टीजर कल आएगा।"
यह पोस्टर देसी सिनेमा की पूरी झलक दिखाता है। यह बोल्ड है और मिली-जुली भावनाओं को पर्दे पर दर्शाता है। यह एक ऐसी कहानी का वादा करता है जहां प्यार, बदला और किस्मत आपस में कहीं टकराते हैं। बताया जा रहा है कि एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी का तड़का लगाकर पेश की गई इस फिल्म में दो भाइयों की कहानी है, जो दिखने में एक से हैं, लेकिन उनकी सोच और जिंदगी के रास्ते एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। आगे चलकर उनके लिए गए फैसले ही उनके भाग्य को तय करते हैं।
इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन और हंसी से भरपूर पल होंगे। ऐश्वर्य ठाकरे इसके जरिए एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू कर रहे हैं। इसमें वह एक दमदार डबल रोल में दिखेंगे। उनके साथ वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा भी हैं।
जार पिक्चर्स के बैनर तले अजय राय और रंजन सिंह द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 'निशानची' को 'फ्लिप फिल्म्स' के साथ मिलकर बनाया गया है। फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है और इसकी कहानी प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग कश्यप ने लिखी है। यह फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





