मनोरंजन

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड के साथ शेयर की तस्वीर, बेड KISS करते दिखे दोनों

Neha Dani
9 Nov 2021 7:49 AM GMT
अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड के साथ शेयर की तस्वीर, बेड KISS करते दिखे दोनों
x
जब भी आलिया मुंबई आती हैं अपने पिता अनुराग कश्यप के साथ समय बिताना पसंद करती हैं।

निर्देशक अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप अन्य स्टारकिड्स की तरह चर्चा में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। पिता की तरह आलिया भी काफी बेबाक हैं। अब आलिया ने ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगॉयर (Shane Gregoire) को किस करते हुए तस्वीर पोस्ट की है और अपने प्यार का इजहार किया है। आलिया और शेन पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

शेन के साथ आलिया की तस्वीरें


आलिया और शेन की ये तस्वीरें राजस्थान के बीकानेर स्थित नरेंद्र भवन होटल की हैं। पहली तस्वीरें में दोनों बेड पर बैठे हुए हैं उनके सामने ब्रेकफास्ट की टेबल रखी है। आलिया और शेन ने जूस का ग्लास पकड़ रखा है।
दूसरी तस्वीर में दोनों एक दूसरे को किस कर रहे हैं। आलिया ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- 'रोमांटिक गेटवे।'
जन्मदिन पर लिखा था नोट
इसी साल अगस्त में आलिया ने शेन के जन्मदिन पर एक लंबा चौड़ा नोट लिखा था। आलिया ने लिखा- '22वें जन्मदिन की शुभकामनाएं माई लव। तुम मुझे दुनिया की सबसे किस्मत वाली लड़की का अहसास दिलाते हो। तुम्हें पाकर मैं खुशकिस्मत हूं। आई लव यू फॉरेवर।'
अमेरिका में पढ़ती हैं आलिया
आलिया कश्यप अमेरिका के लॉस एंजेलिस में पढ़ती हैं और लाइफस्टाइल व्लॉगर हैं। शेन अमेरिका के रहने वाले हैं। जब भी आलिया मुंबई आती हैं अपने पिता अनुराग कश्यप के साथ समय बिताना पसंद करती हैं।
Next Story