मनोरंजन

ब्वॉयफ्रेंड केजन्मदिन पर रोमांटिक हुईं अनुराग कश्यप की बेटी आलिया, देखिए फोटो

Tara Tandi
24 Aug 2021 11:29 AM GMT
ब्वॉयफ्रेंड केजन्मदिन पर रोमांटिक हुईं अनुराग कश्यप की बेटी आलिया, देखिए फोटो
x
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैंबॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। आलिया कश्यप अपनी लव लाइफ को लेकर भी खास खुलासे करती रहती हैं। वह इन दिनों अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रीगोइरे को डेट कर रही हैं। आलिया कश्यप अक्सर शेन ग्रीगोइरे के साथ सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

एक बार फिर से अनुराग कश्यप की बेटी ने सोशल मीडिया पर ब्वॉयफ्रेंड से साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं। आलिया कश्यप सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली स्टारकिड्स में से एक हैं। वह अपने चाहने वालों के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। आलिया कश्यप ने मंगलवार 24 अगस्त को ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रीगोइरे का 22वां जन्मदिन मनाया है।

इस खास मौके पर उन्होंने शेन ग्रीगोइरे को सोशल मीडिया के जरिए खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। आलिया कश्यप ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेन ग्रीगोइरे के साथ अपनी कई रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो साझा की हैं। एक वीडियो में आलिया कश्यप शेन ग्रीगोइरे को किस करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में भी उन दोनों को रोमांटिक अंदाज देखते ही बन रहा है।

इन तस्वीरों को साझा करते हुए आलिया कश्यप ने ब्वॉयफ्रेंड के लिए खास पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'मेरे प्यार को 22वां जन्मदिन मुबारक हो! आप मुझे पूरी दुनिया में सबसे भाग्यशाली लड़की की तरह महसूस करवाते हैं और मैं तुमसे मिलकर बहुत आभारी हूं। मैं तुम्हें हमेशा प्यार करूंगी।' ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रीगोइरे के लिए सोशल मीडिया पर लिखा आलिया कश्यप को पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

उनके फैंस पोस्ट और तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे कहे हैं। गौरतलब है कि आलिया कश्यप लंबे समय से शेन ग्रीगोइरे को डेट कर रही हैं। हाल ही में आलिया कश्यप झरने में दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए चर्चा में थीं। उन्होंने हवाई के एक झरने में दोस्तों मस्ती करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो साझा की थीं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

Next Story