मनोरंजन
डेटिंग ऐप पर फेक प्रोफाइल पाकर भड़कीं अनुराग कश्यप की बेटी आलिया, हो रहा था यह काम
Rounak Dey
9 Jun 2021 4:24 PM IST

x
जो उनसे मिलना चाहे वह उन्हें मेसेज कर सकता है।
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की बेटी आलिया कश्यप (Aaliyah Kashyap) के उस वक्त होश उड़ गए जब उन्होंने एक डेटिंग ऐप पर अपने नाम से फेक प्रोफाइल देखी। आलिया ने तुरंत ही ऐक्शन लिया और इसके बारे में फैन्स को बताया।
आलिया कश्यप ने अपनी फेक प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Aaliyah Kashyap Instagram) पर शेयर किया और कहा कि उन्हें कई लोगों ने मेसेज करके इसके बारे में बताया। आलिया ने अब लोगों से उस फेक प्रोफाइल को रिपोर्ट और ब्लॉक करने की अपील की है।
आलिया की अपील- प्रोफाइल को रिपोर्ट और ब्लॉक करें
आलिया कश्यप ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'बहुत से लोगों ने मुझे मेसेज किया कि किसी ने डेटिंग ऐप 'okcupid' पर मेरे नाम से फेक प्रोफाइल बनाया है। यह मेरा प्रोफाइल नहीं है। प्लीज उसे ब्लॉक और रिपोर्ट करें। थैंक्यू वैरी मच।
यह लिखा है डेटिंग ऐप पर
आलिया कश्यप के नाम से बने इस फेक प्रोफाइल पर लिखा है कि आलिया, अनुराग कश्यप की बेटी हैं और वह फिल्म इंडस्ट्री से बाहर के लड़कों से मिलना चाहती हैं। जो उनसे मिलना चाहे वह उन्हें मेसेज कर सकता है।
Next Story





