मनोरंजन

अनुराग बसु शांत होकर भी बहुत कुछ कह देते हैं: आदित्य रॉय कपूर

jantaserishta.com
16 Jun 2025 11:24 AM IST
अनुराग बसु शांत होकर भी बहुत कुछ कह देते हैं: आदित्य रॉय कपूर
x
नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनुराग बसु अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मेट्रो...इन दिनों’ की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म को लेकर अभिनेता ने अनुराग बसु की तारीफ की और बताया कि वह बिना शब्दों के गहरी भावनाएं व्यक्त कर देते हैं।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान आदित्य ने बताया कि इस फिल्म में उनके किरदार के पास कई डायलॉग हैं, लेकिन अनुराग का निर्देशन मौन क्षणों को भी प्रभावशाली बना देता है। आदित्य ने बताया, "मेरे किरदार को इस फिल्म में काफी कुछ बोलना है। लेकिन, अनुराग दादा की खासियत यह है कि वह बिना संवादों के भी बहुत कुछ कह देते हैं। कई बार एक नजर या शांत पल ही सब कुछ बयां कर देता है। यह उनके निर्देशन की खूबसूरती है।"
अनुराग की कहानी कहने की अनूठी और दमदार शैली की तारीफ करते हुए अभिनेता ने आगे कहा, "एक अभिनेता के लिए ऐसे दृश्यों में काम करना बेहद खास होता है, जहां कम शब्दों में ज्यादा भावनाएं व्यक्त होती हैं।"
‘मेट्रो...इन दिनों’ प्यार, दिल टूटने और मानवीय संबंधों को दिखाती है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर और नीना गुप्ता जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।
अभिनेत्री फातिमा ने भी आईएएनएस से बातचीत में अनुराग बसु की तारीफ की और बताया कि वह एक ऐसे निर्देशक हैं, जिनके सामने बेफिक्र होकर काम कर सकते हैं। वह ज्यादा सोचते नहीं, बल्कि अपने अंदर की आवाज पर भरोसा करते हैं। फातिमा ने बताया, " उन्होंने मुझसे कहा कि अपने आप पर शक करना बंद करो। जो तुम कर रही हो वह सही है।"
भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराग बसु और तानी बसु ने गुलशन कुमार, टी-सीरीज, अनुराग बसु प्रोडक्शंस के साथ मिलकर इसका निर्माण किया है, जिसका निर्देशन अनुराग बसु ने किया है, जबकि संगीत प्रीतम ने दिया है। फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story