मनोरंजन

क्रिसमस पर बदला अनुपमा का रूप, पैंट सूट में बनीं मॉडर्न मैम

Rani Sahu
24 Dec 2021 2:07 PM GMT
क्रिसमस पर बदला अनुपमा का रूप, पैंट सूट में बनीं मॉडर्न मैम
x
छोटे पर्दे का पॉपुलर डेली सोप अनुपमा आज हर किसी के पसंदीदा शोज में से एक बन चुका है

मुंबई। छोटे पर्दे का पॉपुलर डेली सोप अनुपमा आज हर किसी के पसंदीदा शोज में से एक बन चुका है। इस शो में मुख्य किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रुपाली गांगुली सोशल मीडिया पर ने एक बार फिर अपने फैंस को विजुअल ट्रीट दिया है। रुपाली गांगुली अका अनुपमा ने अपने सभी चाहने वालों को बेहद खास अंदाज में क्रिस्मस की शुभकामनाएं दी हैं। हर बार नए नए गानों पर बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस से फैंस को एंटरटेन करने वाली रुपाली ने इस बार 'मेरी क्रिस्मस' वीडियो साझा किया है।

लेटेस्ट वीडियो में अनुपमा अका रुपाली गांगुली का अवतार बिल्कुल बदला नजर आ रहा है। उन्होंने क्रिस्मस थीम बेस्ड रेड एंड व्हाइट कलर का स्वेटर और व्हाइट ट्राउजर कैरी किया हुआ है, अनुपमा के स्वेटर पर सैंटा बना हुआ है। वीडियो में दिखाई दे रहा बैकग्राउंड अनुपमा के सेट का ही है, जिसे देखकर ऐसा फील होता नजर आ रहा है कि शो में नए ट्विस्ट के तहत शाह परिवार क्रिस्मस सेलीब्रेट करता दिखाई देगा। थोड़ी देर पहले जारी किए गए इस वीडियो को अबतक 1 लाख से ज्यादा बार देखा गया है और हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है।
वीडियो के साथ रुपाली ने कैप्शन में लिखा है- 'जिंगल बेल्स जिंगल बेल्स, मौसम खुशियों का, दया और देने का... मस्ती का... आनंद का... जरूरतमंदों के लिए सांता बनकर अपने दिल को गर्म करें…मुझे बताएं कि आपने किसके क्रिसमस को खास बनाया क्रिसमस की बधाई'।
वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुपमा के सेट को बहुत बेहतरीन तरीके से सजाया गया है। चारों तरफ क्रिस्मस ट्री, बैलून्स, सॉक्स, सैंटा और बेल्स नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में फैंस की चहेती अनुपमा के साथ एक कुत्ता भी नजर आ रहा है, जिसने सर पर बैंड लगा रखा है।


Next Story