मनोरंजन
अनुपमा का दिल बहलाएगा पूरा शाह परिवार, Rupali Ganguly साथ डांस करेगा वनराज
Shubhra Nandy
25 April 2021 2:52 PM IST

x
सीरियल अनुपमा इन दिनों टीआरपी लिस्ट पर राज कर रहा है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सीरियल अनुपमा इन दिनों टीआरपी लिस्ट पर राज कर रहा है। फैंस शो में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स को बहुत पसंद कर रहे हैं। फैंस ये बात जानने के लिए बेताब रहते हैं कि सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में क्या हंगामा होने वाला है। ऐसे में हम आपके लिए सीरियल अनुपमा के सेट की कुछ तस्वीरें लेकर आए हैं। इन तस्वीरों में शाह परिवार के लोग अनुपमा का दिल बहलाने के लिए डांस करता नजर आ रहा है। देखें तस्वीरें-
मौका मिलते ही वनराज भी अनुपमा के साथ डांस करने वाला है। वैसे वनराज की इस हरकत से काव्या का खून जरूर जल जाएगा।
इस तस्वीर में अनुपमा अपना सारा गम भुलाकर बच्चों के साथ नाचती गाती नजर आ रही है।सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में वनराज को पता चलेगा कि अनुपमा को कैंसर हो गया है। जिसके बाद वनराज काफी घबरा जाएगा।
इस तस्वीर में समर अपनी मां अनुपमा पर प्यार लुटा रहा है। तस्वीर में इन मां बेटे की जोड़ी कमाल लग रही है।
सीरियल अनुपमा के सेट से लीक हुई ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस डांस परफॉर्मेंस के दौरान समर अपनी मां अनुपमा को गोद में उठा लेगा। वहीं परिवार के बाकी लोग भी समर के साथ झूमते दिखेंगे।
Next Story





