मनोरंजन
Anupamaa: तलाक से पहले बारिश में रोमांस करते दिखे वनराज-अनुपमा, वायरल हुआ PHOTO
Shubhra Nandy
13 May 2021 12:15 PM IST

x
‘अनुपमा’ (Anupamaa) के अपमकिंग एपिसोड में अनुपमा और वनराज का तलाक होने वाला है,
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| 'अनुपमा' (Anupamaa) के अपमकिंग एपिसोड में अनुपमा और वनराज का तलाक होने वाला है, लेकिन उससे पहले दर्शकों को एक सरप्राइज भी मिलने वाला है। तलाक से पहले अनुपमा और वनराज एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। इस दौरान दोनों भूल जाएंगे कि अगले दिन दोनों का तलाक है। इसकी झलक आप ने देख सकते हैं।
रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे स्टारर सीरियल 'अनुपमा' का अपकमिंग एफिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। इस एपिसोड को मेकर्स ने बड़ी मेहनत से तैयार किया है।
अब ये नजारा देखकर तो काव्या के होश ही उड़ने वाले हैं। अगर वनराज के साथ काव्या अनुपमा को इस हाल में देख लें तो कयामत ही आ जाएगी।सीरियल 'अनुपमा' में आज रात अनुपमा और वनराज तलाक के कागजात पर साइन करेंगे। आज फाइनली दोनों का तलाक हो जाएगा।
वनराज को समझ आ चुका है कि अनुपमा से अच्छा पार्टनर कोई भी नहीं हो सकता है और वो अब तलाक भी नहीं लेना चाहता है। खैर अब काफी देर हो चुकी है। आज के एपिसोड में वो अनुपमा को ऐसे ही जी भरकर देखेगा।
सोशल मीडिया पर अनुपमा के तलाक को लेकर कई तरह के मीम्स बन रहे हैं, जोकि तेजी से वायरल हो रहे हैं।
Next Story





