मनोरंजन

Anupamaa Twist: पागल औरत के कब्जे में है आध्या

Bharti Sahu 2
15 Aug 2024 6:45 AM IST
Anupamaa Twist: पागल औरत के कब्जे में है आध्या
x
Anupamaa Twist: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में कई सारे नए ट्विस्ट आने वाले हैं। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाने वाला है कि आध्या की नई मां पागल है। वह आध्या को प्रिया इसलिए कहती है क्योंकि उसे लगता है कि उसकी मृत बेटी प्रिया, आध्या के रूप में उसके पास वापस आ गई है। वह आध्या को घर में कैद करके रखती है क्योंकि उसे हमेशा इस बात का डर लगा रहता है कि कहीं दोबारा उसकी प्रिया उससे दूर न चले जाए। हालांकि, बहुत जल्द अनुज अपनी बेटी के पास पहुंचेगा। इमोशनल हो जाएगी आध्या
अनुज तेज बारीश में सागर का ऑटो लेकर अपनी अनुपमा के पास आता है और उससे कहता है, मैं कोई मदद कर दूं? अनुपमा उसे वो खाने का पार्सल देती है और कहती है कि इसे बाजू वाली गली तक पहुंचाना है। अनुज पार्सल लेकर निकल जाता है और ग्राहक को दे देता है। इत्तेफाक से अनुपमा का ये ग्राहक और कोई नहीं, बल्कि आध्या की नई मां होती है। जब आध्या खाना खाती है तब वह समझ जाती है कि ये खाना अनुपमा ने बनाया है। अब ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि वे आध्या को ढूंढ पाते हैं या नहीं|
Next Story