मनोरंजन

Anupamaa: अनुपमा को मारने की होगी साजिश, शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट

Bharti Sahu 2
22 Sept 2024 6:41 AM IST
Anupamaa:  अनुपमा को मारने की होगी साजिश, शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट
x
Anupamaa: अनुपमा और अनुज आखिरकार फिर से मिल गए हैं और ऐसे में फैंस खुशी से झूम रहे हैं। इन दिनों शो में दमदार मसाला देखने को मिल रहा है और अब ऐसा लग रहा है कि अनुपमा की खुशियों को किसी की नजर लगने वाली है। दरअसल शो में अनुपमा और अनुज के पुनर्मिलन के बाद जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहा है।
किन ऐसा लग रहा है कि उनकी ये खुशी ज्यादा दिन तक नहीं रहेगी। शो में फिर से जबरदस्त ट्विस्ट आ सकता है।फिलहाल शो से
वनराज शाह गायब है।बिल्डर ने शाह परिवार को उनके घर से बाहर निकाल दिया है और वो लोग सड़क पर आ गए हैं अनुपमा और अनुज शाह परिवार के सदस्यों को आशा भवन ले जाते हैं, लेकिन तोषू और पाखी नखरे दिखाते हैं और अनुपमा उन्हें आशा भवन से बाहर निकाल देती है। डिंपी एक शानदार जिंदगी जीना चाहती है, जबकि डॉली वापस अमेरिका जाने के बारे में सोच रही है। डिंपी, अनुपमा पर आरोप लगाती है और उससे बहस करती है। अनुपमा पर हमेशा अपने परिवार के बजाय बाहरी लोगों को तरजीह देने का आरोप लगाती है। अब आने वाले एपिसोड्स में पाखी, तोषू और डिंपी अनुपमा के खिलाफ एकजुट होंगे और उसे रास्ते से हटाने का फैसला करेंगे। जब तीनों फिर से मिलेंगे तो अनुपमा को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और उसका जीवन नर्क बन जाएगा।
Next Story