मनोरंजन

Anupamaa spoiler: आशा भवन को बेचने की योजना बनाएगा तोषु

Bharti Sahu 2
4 Oct 2024 8:07 AM IST
Anupamaa spoiler: आशा भवन को बेचने की योजना बनाएगा तोषु
x
Anupamaa spoiler: अनुपमा में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल में अनुज और अनुपमा की शादी की तैयारियां चल रही हैं। वहीं आशा भवन में सभी लोग खुश हैं लेकिन तोषू और पाखी किसी ने किसी तरह से हंगामा कर ही देते हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि किंजल परी की टेंशन में घर आएगी और अनुपमा को बताएगी कि कैसे परी शांत रहने लगी है। इस पर अनुपमा उसे परी की स्थिति समझाएगी कि कैसे उस छोटी सी बच्ची ने बहुत कुछ देख लिया है। इस मौके पर अनुपमा किंजल को एक बार फिर तोषू से अलग होने की सलाह देगी और अपने लिए फैसला लेने की बात समझाएगी।
बा आशा भवन में नया तांडव करेंगी। वह फैसला करेंगी कि वह अनुपमा से अपनी ज्वैलरी ले लेंगी और उसे एक रुपया नहीं देंगी। अनुपमा और अनुज भी प्रेजेंटेशन देने के बाद चाट खाने जाएंगे। यहां पर दोनों क्वालिटी टाइम बिताएंगे, तभी दोनों का एक्सीडेंट हो जाएगा और दोनों के लॉकेट टूट जाएंगे। तोषू आशा भवन के केयर टेकर से मिलेगा और आशा भवन को बिकवाने की प्लानिंग करेगा। वह प्रोपर्टी बिकवाने में हिस्सा भी मांगेगा। इसके बाद अनुज और अनुपमा अपनी अनु की रसोई में इन्वेस्टमेंट के लिए एक मीटिंग में जाएंगे जहां पर दोनों शानदार प्रेजेंटेशन देंगे। इस दौरान अनुपमा और अनुज की जमकर तारीफ होगी और उनके प्रोजेक्ट पर सोचने की बात की जाएगी।
Next Story