मनोरंजन
Anupamaa: घोड़ी चढ़ने से पहले से पाई पाई को मोहताज हुआ अनुज, समर को सुनाया फटी जेब का हाल
Rounak Dey
3 March 2022 10:52 AM IST

x
यही वजह है जो गौरव खन्ना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Anupamaa's Gaurav Khanna and Paras Kalnawat ask For Money: सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) में अनुपमा ने अनुज से प्यार का इजहार कर चुकी है। इसके साथ ही अनुपमा (Rupali Ganguly), अनुज (Gaurav Khanna) ने शादी करने का ऐलान कर दिया है। इसी बीच अनुज ने जमाने के सामने एक बड़ा खुलासा कर दिया है। गौरव खन्ना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुज अपनी पेमेंट का इंतजार करता नजर आ रहा है। इस काम में अनुज का साथ समर भी दे रहा है। अनुज और समर दोनों ही वीडियो में काफी परेशान लग रहे हैं। लगता है कि मालविका ने दोनों की जेब पूरी तरह से खाली कर दी है। अनुज का ऐसा हाल देखकर फैंस खूब हंस रहे हैं। यही वजह है जो गौरव खन्ना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Next Story





