मनोरंजन

Anupamaa: शो में दिखेगी नई कहानी

Bharti Sahu 2
21 July 2024 1:04 AM GMT
Anupamaa:  शो में दिखेगी नई कहानी
x
Anupamaa: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो में इस समय काफी ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। शो में 6 महीने के लीप की वजह से इसे और ज्यादा पसंद किया जा रहा है। टीआरपी की लिस्ट में ये शो नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। अनु और अनुज अलग हो गए हैं लेकिन एक ही पड़ोस में रह रहे हैं। दोनों इस बात से अनजान हैं कि वो एक-दूसरे के इतने करीब हैं। अनु एक वृद्धाश्रम की देखभाल कर रही है जबकि अनुज की मानसिक हालत ठीक नहीं है। वह अनु के वृद्धाश्रम के पास के एक मंदिर में बांसुरी बजाता है। मंदिर में अनु-अनुज आसपास एक-दूसरे को आसपास महसूस करते हैं। मंदिर में संतों को अनुपमा के बारे में बात करते हुए देखा जाएगा। अनु का नाम सुनते ही अनुज के भाव बदल जाएंगे। दूसरी तरफ अनु आशा भवन को लेकर परेशान नजर आएगी। वहीं शाह हाउस में भी सबकुछ ठीक नहीं है। बा को चिंता होगी कि वह अकेले जिंदगी जीने वाली है और बिना किसी को पता चले मर जाएगी। दूसरी तरफ किंजल और टीटू डिंपल के बदले व्यवहार से काफी ज्यादा हैरान नजर आएंगे। किंजल ही घर का सारा काम करेगी। टीटू उसकी मदद करेगा और डिंपल से भी ऐसा करने के लिए कहेगा। डिंपल को बच्चों का ख्याल रखने के लिए कहा जाएगा। बदले में, वह कहेगी कि इसके लिए स्टाफ सदस्य हैं।
Next Story