मनोरंजन
Anupamaa से बाहर होंगी रूपाली गांगुली , शो में आएगा शॉकिंग ट्विस्ट
Tara Tandi
26 Aug 2024 3:08 PM IST

x
Anupamaa टीवी न्यूज़: टीवी सीरियल अनुपमा खासकर महिलाओं के बीच काफी फेमस है। ये टीवी का नंबर वन शो भी है। काफी टाइम से ये शो रेटिंग्स के मामले में सबसे ऊपर है। इस शो में अनुपमा का किरदार निभाने वाली रुपाली गांगुली को भी काफी पसंद किया जाता है। इन दिनों शो में अनुपमा आध्या और अनुज को मिलाने में लगी हुई है। ऐसे में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन दोनों की मुलाकात दिखाई जाएगी। इसी बीज शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शो की लीड अभिनेत्री अनुपमा यानी रुपाली गांगुली शो छोड़ने वाली है।
Anupamaa से बाहर होंगी रुपाली गांगुली
रुपाली गांगुली के शो को काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में दर्शकों को शो में मेकर्स एक बड़ा ट्विस्ट देने वाले है। खबर है कि शो की लीडिंग जोड़ी अनुपना और अनुज यानी रुपाली और गौरव खन्ना शो से बाहर होने वाले है।
दरअसल शो के हालिया प्रोमों में दिखाया गया है कि अनुपमा आध्या को बचा लेती है और उसे अनुज से मिलाती है। लेकिन दोनों की मुलाकात के बाद अनुपमा एक दम से बेहोश हो जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शो में एक बड़ा लीप देखने को मिल सकता है। जिसके बाद आध्या बड़ी हो जाएगी। इसी के साथ अनुपमा और अनुज का कैरेक्टर खत्म हो जाएगा। हालांकि ये अभी साफ नहीं है कि उन्हें शो में मारा जाएगा या फिर किसी और तरह से उनके किरदार की कहानी खत्म होगी।
Anupamaa शो में आएगा लीप
इसके अलावा खबरों की माने तो शो के मेकर्स फीमेल एक्ट्रेस की तलाश में है। जो आध्या का किरदार निभाएगी। इसके साथ ही आध्या के ऑपोजिट एक्टर शिवम खजूरिया को लिया जाएगा। जो शो में उनका लव इंटरेस्ट बनेंगे।हालांकि इन सभी खबरों पर मेकर्स की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। अगर अनुपमा के किरदार को खत्म कर दिया जाएगा तो ये रुपाली के फैंस के लिए काफी निराश कर देने वाली खबर है।
TagsAnupamaa बाहर रूपाली गांगुलीशो आएगा शॉकिंग ट्विस्टRupali Ganguly out of Anupamaashocking twist will come in the showजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





