मनोरंजन

Anupama: तोशु जीवित पिता की फोटो पर चढ़ाएगा माला , शो में नया ड्रामा

Bharti Sahu 2
6 Sept 2024 6:45 AM IST
Anupama:  तोशु जीवित पिता की फोटो पर चढ़ाएगा माला , शो में  नया ड्रामा
x
Anupama: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहा है। सुधांशु पांडे के जाने के बाद अब शो में एक नया ट्विस्ट आ गया है।
शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि वनराज शाह के जाने के बाद उसका बड़ा बेटा तोषू घर का मुखिया बनने की कोशिश करेगा और अपने जिंदा पिता की फोटो पर माला चढ़ा देगा। इसके बाद वह सभी से कहेगा कि पिछले कई दिनों से पापा गायब है और उनका ना लौटना इस बात का सबूत है कि उन्हें अपने परिवार की कोई फिक्र नहीं है।किंजल उसे सझाने की कोशिश करेगी लेकिन वह किसी की नहीं सुनेगा। इसके साथ ही आप आगे देखेंगे कि तोषू कि ऐसी हरकतों को देखकर बा भड़क जाएंगी और थप्पड़ मारकर माला छीन लेगी। इसके बाद बा खूब रोएंगी और कहेंगी कि उनका पोता अपने जिंदा बाप पर माला चढ़ा रहा है।
Next Story