मनोरंजन

Anupama: लीप के बाद 'अनुपमा' में बदल गईं ये चीजें

Bharti Sahu 2
14 Oct 2024 11:46 AM IST
Anupama:  लीप के बाद अनुपमा में बदल गईं ये चीजें
x
Anupama: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ की कहानी में कुछ साल का लीप आया है। लीप के आने की वजह से रुपाली गांगुली के शो में सात बड़े बदलाव आए हैं। माही, अनुपमा को ही अपनी मां मानने लगी है। किंजल, परी की खातिर वापस तोषू के पास आ गई है। तोषू, किंजल और पाखी का किरदार निभाने वाले एक्टर्स बदल गए हैं। वहीं ईशानी, परी, माही, आध्या और अंश बड़े हो गए हैं।
शाह निवास
अनुपमा ने बिल्डर से लड़कर-झगड़कर शाह निवास वापस ले लिया है।
शाह परिवार के साथ रहने लगी अनुपमा
अनुपमा अब आशा भवन में नहीं, बल्कि बा, बापूजी, किंजल, तोषू, पाखी, माही, अंश, परी और ईशानी के साथ शाह निवास में रहने लगी है।
बापूजी पर हुआ उम्र का असर
बापूजी को कम सुनाई देने लगा है। ऐसे में उनके कानों में हमेशा आवाज सुनने की मशीन लगी रहती है। वहीं बा और अनुपमा चश्मा पहनने लगे हैं।
तोषू को बनाया साथी
अनुपमा ने तोषू को अपने साथ काम पर रख लिया है। तोषू, अनुपमा की ‘अनु की रसाई’ चलाने में मदद करता है।
नए कैरेक्टर की एंट्री
शो में एक नए कैरेक्टर की भी एंट्री हुई। इस कैरेक्टर का नाम प्रेम है। प्रेम का किरदार शिवम खजुरिया निभा रहे हैं।
Next Story