मनोरंजन

Anupama spoiler alert: मौत के चंगुल से बाहर आई अनुपमा,आएगा नया ट्विस्ट

Bharti Sahu 2
3 Sept 2024 6:20 AM IST
Anupama spoiler alert: मौत के चंगुल से बाहर आई अनुपमा,आएगा नया ट्विस्ट
x
Anupama spoiler alert: टीवी सीरियल अनुपमा के हर एपिसोड में नए ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। यही वजह है कि ये सीरियल टीआरपी में नंबर वन पर है। अब इसके अगले एपिसोड में अनुपमा कुछ ऐसा करने वाली हैं जिसे देख उनके फैंस खुश हो जाएंगे। एक बार फिर वह मौत के मुंह से बाहर आ गई हैं और खुशी-खुशी वह अपने आश्रम में वापसी करती हैं। उन्हें देखने के बाद पूरा आश्रम खुशी से झूम उठता है। इतना ही नहीं अनुपमा के स्वागत के लिए खूब नाच-गाना होता है। वहीं आध्या और अनुज भी सबके साथ जश्न मनाएंगे।
प्रोमो में दिखाया गया है कि कैसे मेधा अकेले घर में अंधेरे में बैठी होती हैं और तभी अनुपमा की एंट्री होती है। बता दें कि, ये मेघा वही हैं जिसने अनुपमा को खंजर से मारा था। प्रोमो देखकर ऐसा लग रहा है कि अनुपमा अपना बचा कुचा सारा हिसाब पूरा करेंगी। प्रोमो में दिखाया गया है कि कैसे अनुपमा और मेघा एक दूसरे पर बड़े इल्जाम लगाती हैं। खैर अब अपकमिंग एपिसोड में देखना होगा कि शो में क्या नया ट्विस्ट आने वाला है।
Next Story