मनोरंजन

Anupama: शाह परिवार सड़कों पर उतरेगा

Bharti Sahu 2
19 Sept 2024 6:32 AM IST
Anupama:   शाह परिवार सड़कों पर उतरेगा
x
Anupama: शो में दिखाया जा रहा है कि वनराज शाह भाग गए हैं। वनराज के जाते ही सभी लेनदार घरवालों को परेशान कर रहे हैं। इतना ही नहीं, पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि शाह परिवार को बिल्डर की तरफ से अल्टीमेटम मिलता है और वह पूरे परिवार को सिर्फ एक घंटे में घर खाली करने को कहता है। वहीं अनुपमा और अनुज ये सब देखते रह जाएंगे। इसके बाद गुंडे शाह हाउस के दरवाजे पर ताला लगाकर निकल जाएंगे और परिवार के सभी लोग
घर के
बाहर बैठे रह जाएंगे। ये चीज अनुज नहीं देख पाएगा और सभी लोगों को आशा भवन में लाने का फैसला करेगा। आशा भवन के सभी लोग उसका सपोर्ट करेंगे लेकिन तोषू और पाखी आशा भवन में जाने से मना कर देंगे।बाद में पाखी और तोषू भी सबके साथ आशा भवन में आ जाएंगे और फिर वहां पर दोनों मिलकर नुक्स निकालेंगे। इसके बाद अनुपमा सबको बताएगी कि आशा भवन में सब काम खुद करने पड़ते हैं। उन्हें छत दी गई है तो सिर पर चढ़कर बैठने की कोशिश न करें।
Next Story