मनोरंजन
अनुज संग रोमांटिक हुईं अनुपमा, डांस कर जताया प्यार, देखे VIDEO
Rounak Dey
15 Dec 2021 8:03 AM IST

x
तभी बापू जी अनुपमा को समझाते हैं और वो ऐसा करने के लिए मान जाती है.
अनुपमा (Anupama) को अनुज (Anuj Kapadia) से प्यार का एहसास हो गया है. प्यार का एहसास होने के बाद अनुपमा बहुत ज्यादा खुश है. वो अब बस ये सोच रही है कि किस तरह से वो अपने दिल की बात अनुज कपाड़िया से करे. इन सबके बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें अनुपमा अनुज कपाड़िया संग रोमांटिक हो रही है.
अनुज के प्यार में दीवानी हुई अनुपमा
अनुपमा (Anupama) अनुज के प्यार में दीवानी हो गई है. वो ना तो अपनी खुशी किसी से छिपा पा रही है और ना ही ठीक तरह से उसका इजहार कर रही है. ऐसे में अनुपमा अनुज से बातों ही बातों में रोमांटिक हो जाती है जिसका वीडियो भी सामने आ गया है.
अनुज के प्यार में डांस कर रही अनुपमा
इस वीडियो में आप देखेंगे कि अनुज फोन में कुछ देख रहा है. तभी पीछे से अचानक अनुपमा आती है और अनुज (Anuj Kapadia) को देखकर डांस करना शुरू कर देती है. ये गाना है- 'दिलकश थी वो शाम पहले पहल जब तुमसे मिली थी नजर.' तभी अनुज की नजर अनुपमा पर पड़ती है वो अनुज के बेहद करीब आ जाती है.
अनुपमा ने शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को अनुपमा यानी कि रुपाली गांगुली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- 'अनुपमा का हाल और उसके दिल का हाल इस वक्त..क्योंकि मान डे.'
अनुपमा में आएगा ट्विस्ट
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज कपाड़िया का ख्याल रखने के लिए बापू जी अनुपमा को अनुज के घर पर रुकने को कहेंगे. अनुपमा ऐसा करने से थोड़ी सी हिचकती है. तभी बापू जी अनुपमा को समझाते हैं और वो ऐसा करने के लिए मान जाती है.
Next Story





