मनोरंजन

Anupama: बेटी के सामने गिड़गिड़ाएगी अनुपमा, राही को करना पड़ रहा है मुश्किलों का सामना

Bharti Sahu 2
22 Oct 2024 11:27 AM IST
Anupama:  बेटी के सामने गिड़गिड़ाएगी अनुपमा, राही को करना पड़ रहा है मुश्किलों का सामना
x
Anupama: सीरियल अनुपमा के नए प्रोमो में देखने को मिलेगा कि रुपाली गांगुली स्टारर टीवी सीरियल की कहानी लीप के बाद काफी बदल चुकी है। इस सीरियल के दो बड़े किरदारों की छुट्टी हो चुकी है।अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि आध्या अपनी मां की बेइज्जती करेगी और उसके साथ जाने से मना कर देगी। मगर फिर प्रेम और अनुपमा की बातें सुनकर उनका दिल पसीज जाएगा।अनुपमा जब अपनी बेटी को पूरी बात समझाएगी और कहेगी कि अब उसके पास सिर्फ वही बची है। वो बताएगी कि
उसने अनुज
को खो दिया है और अब अपनी बेटी को नहीं खोना चाहती तो आध्या भावुक हो जाएगी। अनुपमा अपनी बेटी के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाएगी और साथ चलने के लिये कहेगी।
अनुपमा कहेगी कि शायद कृष्णा जी ने ही उसे यहां भेजा है ताकि वो अपनी बेटी को पा सके। ये बात आध्या को सोचने पर मजबूर कर देगी कि उसे अपनी मां के साथ चलना चाहिए या फिर नहीं।आध्या सोचेगी कि जिस आश्रम ने उसे इतने वक्त तक आसरा दिया अगर वो चली गई तो ये आश्रम उजड़ जाएगा। राही सोचने लगेगी कि कैसे उसके जाने पर आश्रम के बर्तन और सामान बाहर फेंक दिया जाएगा और बच्चों को सड़क पर आना पड़ेगा। आध्या खुद एक अनाथ आश्रम में रह रही है, ऐसे में बच्चों की परेशानी के बारे में सोचकर वो थोड़ा सहम जाएगी।
Next Story