मनोरंजन

Anupama : अनुपमा ने छोड़ा शाह परिवार, घर मिलने में होगी दिक्कत

Shiddhant Shriwas
1 Nov 2021 8:41 AM IST
Anupama : अनुपमा ने छोड़ा शाह परिवार, घर मिलने में होगी दिक्कत
x
टीवी शो 'अनुपमा' (Anupama) में इन दिनों सशक्त नारी की गाथा दिखाई जा रही है. अनुपमा के चरित्र पर सवाल उठने के बाद उसने घर छोड़ दिया है

टीवी सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में आपने अब तक देखा कि कैसे भारी बारिश में अनुज के साथ फंसने के बाद अनुपमा के ऊपर सभी घरवाले लांछन लगाते हैं. इन सबसे तंग आकर घर से बगावत की और शाह परिवार को छोड़ दिया. बापूजी ने भी अनुपमा को जाने से नहीं रोका बल्कि उसे और प्रोत्साहित किया.

मां के घर जाएगी अनुपमा

आज आप देखेंगे अनुपमा (Anupama) के जाने के बाद बापूजी बहुत दुखी होंगे. दूसरी तरफ दुख से हारी अनुपमा को एक बच्चे का सहारा मिलेगा. बापूजी उन सभी लोगों को कोसेंगे जिनकी वजह से वो घर छोड़कर गई है. अनुज अनुपमा का लगातार पीछा करेगा यह देखने के लिए कि वो ठीक है या नहीं. अनुज की सांस में सांस आती है जब वो अपनी मां के घर चली जाएगी.

वनराज को भड़काएगी काव्या

अनुपमा अपने घर पहुंचेगी, जहां पर उसकी मां अनुपमा (Anupama) की तारीफ करेगी और कहेगी कि उसे अपनी बेटी पर गर्व है. अनुपमा की मां कहेगी कि उसने कुछ गलत नहीं किया. दूसरी तरफ बापूजी घर में सब कुछ खाना-पीना छोड़ देंगे. काव्या एक बार फिर वनराज को भड़काएगी और कहेगी कि यह सब अनुपमा की सोची समझी चाल है. वनराज काव्या से कहेगा कि वो कोशिश करे कि घर में अनुपमा की कमी किसी को भी ना खले.

अनुज खुद को दोषी ठहराएगा

अनुज अनुपमा (Anuj Anupama) से मिलने के लिए घर जाता है. अनुपमा की इस हालत के लिए अनुज खुद को दोषी ठहराएगा. जिस पर अनुपमा उसे समझाएगी कि उसकी वजह से कुछ नहीं हुआ है. लोगों की गलत सोच की वजह से ऐसा हुआ है. अनुपमा का कॉन्फिडेंस देख अनुज की सांस में सांस आएगी और अनुपमा की मां और भाई अनुज को उसका साथ देने के लिए धन्यवाद कहेंगे.

घर मिलने में होगी दिक्कत

वनराज फैसला लेगा कि वो घर में अब अनुपमा को कभी भी आने नहीं देगा. दूसरी तरफ अनुपमा (Anupama) ये सोचकर खुश होगी कि उसके साथ उसका मायका है तो उसे अब किसी बात की फिक्र नहीं है. अनुपमा (Anupama) तय करेगी कि वो अकेली रहेगी और अपनी नई कहानी का आगाज करेगी. आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि तलाकुशदा होने की वजह से अनुपमा को घर मिलने में दिक्कत होगी.

Next Story